देश

बरगी हादसे पर सीएम मोहन यादव का ‘हंटर’: पायलट और हेल्पर बर्खास्त, मैनेजर सस्पेंड; बोले- दोषियों को छोड़ेंगे नहीं!

Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी जलाशय में बीते दिनों जो खौफनाक मंजर देखने को मिला, उसने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. 30 अप्रैल की उस काली शाम को जब लोग परिवार के साथ सुकून के पल बिताने और क्रूज की सवारी का लुत्फ उठाने पहुंचे थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि प्रशासनिक लापरवाही और कुदरत का कहर मिलकर खुशियों को मातम में बदल देंगे. इस दुखद क्रूज हादसे में नौ जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं. अब इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद फ्रंट फुट पर नजर आ रहे हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि मासूमों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.

लापरवाह स्टाफ पर CM की गाज

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बरगी जलाशय हादसे में बरती गई लापरवाही को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है. सीएम के आदेश के बाद ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले स्टाफ से लेकर मैनेजमेंट तक पर कड़ा एक्शन लिया गया है.

बता दें कि हादसे के वक्त क्रूज के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे पायलट महेश पटेल और हेल्पर छोटेलाल गोंड की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं. इसके अलावा, टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र को भी नौकरी से निकाल दिया गया है.

शासन के इस फैसले ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा मानकों में रत्ती भर भी चूक अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अक्सर ऐसे पर्यटन स्थलों पर लाइफ जैकेट की कमी या क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने जैसी शिकायतें आती हैं, और बरगी का ये हादसा इसी सिस्टम की पोल खोलता नजर आ रहा है.

मैनेजर सस्पेंड, रीजनल मैनेजर पर भी जांच की आंच

कार्रवाई का ये सिलसिला केवल छोटे कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहा है. होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को भी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है.

वहीं, रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा पर भी शिकंजा कसा गया है; उन्हें तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया गया है और उनके खिलाफ एक विस्तृत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में रियायत नहीं दी जाएगी. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: करगिल में अमित शाह का ‘श्वेत क्रांति’ वाला मास्टरप्लान! 25 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-टेक डेयरी प्लांट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 minute ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

18 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago