सिस्टम की लापरवाही या कुदरत का कहर? बरगी पायलट का बड़ा खुलासा, 3 महीने से खराब था इंजन!
जबलपुर के बरगी डैम हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 12 हो गई है. क्रूज पायलट महेश पटेल ने खुलासा किया है कि इंजन में खराबी की शिकायत के बावजूद उसे ठीक नहीं किया गया था और हादसे के वक्त कोई मौसम अलर्ट भी नहीं मिला था.
बरगी हादसे पर सीएम मोहन यादव का ‘हंटर’: पायलट और हेल्पर बर्खास्त, मैनेजर सस्पेंड; बोले- दोषियों को छोड़ेंगे नहीं!
जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. लापरवाही के दोषी पाए गए क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी को नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि रिसॉर्ट और बोट क्लब के मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है.
क्या बरगी बांध में मिली मां-बेटे की वायरल तस्वीर है असली? प्रशासन ने बताया पूरा सच
जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे के नाम पर सोशल मीडिया पर मां-बेटे की एक भावुक फोटो वायरल हो रही है, जिसे असल में एआई (AI) की मदद से तैयार किया गया है. जबलपुर कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इस तस्वीर का हादसे से कोई संबंध नहीं है.
सीने से लिपटा ‘कलेजे का टुकड़ा’, मरकर भी जिंदा रही ममता; सरकार, संचालक या यात्री…बरगी में मौत के तांडव का जिम्मेदार कौन?
मध्य प्रदेश के Bargi Dam में क्रूज हादसे ने सैर को मातम में बदल दिया, अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. हादसे के बीच एक माँ की अपने बच्चे को बचाने की आखिरी कोशिश ने पूरे देश को भावुक कर दिया...
जबलपुर बरगी डैम में दर्दनाक हादसा: 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 शव मिले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण पलटकर डूब गया। हादसे में अब तक 4 शव बरामद हुए हैं.





