(PC: भारत एक्सप्रेस)
Chief Minister Scooty Scheme MP:अजय भटनागर/भोपाल: भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और शिक्षा व स्वरोजगार के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 12वीं के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की. उन्होंने कहा कि शिक्षा बजट ₹38 हजार करोड़ पहुंचने से ड्राप आउट दर शून्य हुई है. कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और पीएम मोदी के डीबीटी मॉडल की भी सराहना की गई.
भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी स्कूटी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 7,400 से अधिक विद्यार्थियों को चाबी सौंपकर ई-स्कूटी प्रदान की. सीएम ने कहा कि लगभग ₹1 लाख मूल्य की यह स्कूटी छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज आने-जाने में सहूलियत देगी. जब कोई बच्चा अपनी मेहनत के दम पर घर स्कूटी लाता है, तो पूरे परिवार और समाज का गौरव बढ़ता है.
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश के शैक्षणिक विकास के आंकड़े पेश किए. उन्होंने बताया कि वर्ष 2002-03 में जहाँ स्कूल शिक्षा विभाग का बजट मात्र ₹2,600 करोड़ था, वहीं आज यह बढ़कर ₹38 हजार करोड़ हो चुका है. साल 2002-03 में प्राथमिक स्कूलों में ड्राप आउट दर 16 प्रतिशत थी, जो अब घटकर शून्य हो गई है. प्रदेश में खोले जा रहे सर्व-सुविधा युक्त सांदीपनि विद्यालय निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं और अब बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में 50 प्रतिशत छात्र शासकीय व सांदीपनि स्कूलों से आ रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि एक गरीब पृष्ठभूमि से निकलकर प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भ्रष्टाचार समाप्त कर सीधे गरीबों के बैंक खातों में मदद पहुँचाई है. डिजिटल पेमेंट और जीएसटी जैसे सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और युवाओं के लिए नए करियर अवसर पैदा हुए हैं. आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और युवा शक्ति के दम पर विकसित भारत @2047 का संकल्प पूरा होगा.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला और पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ ई-स्कूटी की सवारी भी की. इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री विजय शाह और मंत्री कृष्णा गौर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. स्कूटी पाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने इस प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया.
यह भी पढ़ें-दीपावली से पहले अधिकारियों की ‘लंका दहन’! CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम- काम करो वरना नापो रास्ता
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…