Bihar News: चुनावी वर्ष में बिहारवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने एक और बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने आज मोस्ट अवेटेड कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का लोकार्पण किया है. इस गंगा पुल के निर्माण के लिए लोग लगातार काम कर रहे थे. करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर राज्य सरकार काफी समय से प्रयासरत थी.
इस पुल की लागत में 3000 करोड़ रुपये एशियन डेवलपमेंट बैंक से कर्ज के रूप में लिए गए हैं, जबकि 2000 करोड़ रुपये बिहार सरकार ने स्वयं खर्च किए हैं. यह 6 लेन पुल अब पटना से राघोपुर दीयारा क्षेत्र को साल भर सड़क संपर्क से जोड़ेगा.
इस पुल के शुरू होने से कृषि, व्यापार, उद्योग और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी गति मिलेगी. खासकर आकस्मिक स्थितियों में मरीजों को इलाज के लिए पटना तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा.
आपको बता दें राघोपुर, कच्ची दरगाह और बिदुपुर के निवासियों के लिए यह पुल किसी लाइफलाइन से कम नहीं है. इसके निर्माण से महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार तक एक वैकल्पिक और सुगम मार्ग उपलब्ध हो गया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “हम लगातार राज्य में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और पुलों का निर्माण कर रहे हैं ताकि जनता को बेहतर और तेज आवागमन की सुविधा मिल सके. यह पुल भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस लोकार्पण के साथ ही नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि चुनावी साल में भी उनके एजेंडे में विकास सबसे ऊपर है.
-भारत एक्सप्रेस
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…