Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार को चुनावी साल में नीतीश कुमार की एक और बड़ी सौगात, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का लोकार्पण

बिहार को चुनावी साल में बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 5000 करोड़ की लागत से बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का लोकार्पण किया है, जिससे राघोपुर और पटना के बीच बेहतर सड़क संपर्क संभव हो सका…

nitish kumar inaugurate kacchi dargah bidupur 6 lane project

Bihar News: चुनावी वर्ष में बिहारवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने एक और बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने आज मोस्ट अवेटेड कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का लोकार्पण किया है. इस गंगा पुल के निर्माण के लिए लोग लगातार काम कर रहे थे. करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर राज्य सरकार काफी समय से प्रयासरत थी.

इस पुल की लागत में 3000 करोड़ रुपये एशियन डेवलपमेंट बैंक से कर्ज के रूप में लिए गए हैं, जबकि 2000 करोड़ रुपये बिहार सरकार ने स्वयं खर्च किए हैं. यह 6 लेन पुल अब पटना से राघोपुर दीयारा क्षेत्र को साल भर सड़क संपर्क से जोड़ेगा.

इस पुल के शुरू होने से कृषि, व्यापार, उद्योग और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी गति मिलेगी. खासकर आकस्मिक स्थितियों में मरीजों को इलाज के लिए पटना तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा.

कृषि, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

आपको बता दें राघोपुर, कच्ची दरगाह और बिदुपुर के निवासियों के लिए यह पुल किसी लाइफलाइन से कम नहीं है. इसके निर्माण से महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार तक एक वैकल्पिक और सुगम मार्ग उपलब्ध हो गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “हम लगातार राज्य में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और पुलों का निर्माण कर रहे हैं ताकि जनता को बेहतर और तेज आवागमन की सुविधा मिल सके. यह पुल भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस लोकार्पण के साथ ही नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि चुनावी साल में भी उनके एजेंडे में विकास सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें: पाली में 20 साल बाद मिले लोन चुकाने के नोटिस, 6 गुना ज्यादा लौटाने होंगे, लोग बोले- हमें तो याद ही नहीं कब लिए थे रुपए

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital