देश

Delhi MCD Election: ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं, करप्शन वॉल हैं केजरीवाल, बोले- शिवराज सिंह चौहान

Delhi MCD Election: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली में चुनावी दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एमसीडी चुनावों के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान सीएम शिवराज ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा.

शिवराज सिंह चौहान (Delhi MCD Election) ने केजरीवाल को शिकारी बताकर, दिल्लीवासियों से सावधान रहने की अपील की. वार्ड न 56 के शालीमार बाग और वार्ड 54 के रोहिणी डी में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो केजरीवाल ने अपने गुरु (अन्ना हजारे) को ही नहीं छोड़ा, उन्हें ही धोखा दे दिया. अरविन्द केजरीवाल अपने गुरु को ही खा गए. बच्चों की झूठी कसम खा गए, कुमार विश्वास जैसे मित्रों को भी धोखा दे गए. केजरीवाल दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं. सीएम ने कहा MCD में भाजपा की वापसी के साथ ही दिल्ली में फैक्ट्री लाइसेंस बंद किया जाएगा.

करप्शन किंग और करप्शन वाल हैं केजरीवाल- शिवराज

सीएम शिवराज (Delhi MCD Election) ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है. एमसीडी में भाजपा ने अनेकों विकास कार्य किये हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होकर देश के खिलाफ नारेबाजी में हिस्सा लेते हैं. केजरीवाल फ्री की बात करके जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, लेकिन एमसीडी चुनाव में जनता को केजरीवाल के झूठे वादों का जवाब देना होगा. सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल तो करप्शन वॉल और करप्शन किंग हो गये हैं. उनका एक मंत्री जेल में मसाज करा रहा है, एक मंत्री मसाज कराकर जेल जाने की तैयारी कर रहा है.

केजरीवाल को मिलना चाहिए धोखा रत्न- शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल को धोखा रत्न दिया जाना चाहिए और मनीष सिसोदिया को शराब रत्न, क्योंकि दिल्ली में कुछ मिले या न मिले लेकिन शराब जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा सत्येंद्र जैन को घोटाला और मसाज रत्न और अमानतुल्लाह खान को करप्शन रत्न मिलना चाहिए, एक विधायक हैं ताहिर हुसैन जो है दंगा रत्न. दुनिया का एक बड़ा ठग सुकेश कह रहा है, हम तो ठग हैं ये, केजरीवाल तो महाठग है.

2014 के बाद बदल गया परिदृश्य

सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है. 2014 के पहले हमें पिद्दी-पिद्दी से देश डराने का प्रयास करते थे, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है. कोरोनो काल के समय की परिस्थितियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोर्चा संभाला और कोविड रोधी वैक्सीन से लेकर इलाज एवं राशन तक की व्यवस्था की. आज भारत तेज गति से विकास कर रहा है.

ये भी पढ़ें : MP News: बैंगलुरू में बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान, एमपी में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएं

दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने जनता की सुविधाओं के अनुसार कार्य किये हैं. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्य़ाशियों को एमसीडी चुनाव में भारी बहुमत से जिताएं और दिल्ली नगर निगम में विकास की रफ्तार को गति दें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

10 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

2 hours ago