पूजा करते मुख्यमंत्री (फोटो सोशल मीडिया)
UP CM Yogi Adityanath in Ujjain: बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे थे और बाबा महाकाल के दर्शन किए. करीब आधे घंटे तक उन्होंने बाबा महाकाल का पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना व अभिषेक किया और इसके बाद नंदी हाल में पहुंचकर महाकाल बाबा का ध्यान लगाकर बैठे रहे. इस मौके पर वह नाथ मंदिर पहुंचे और सनातन पर टिप्पणी करने वालों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन लोगों का हश्र भी रावण और कंस की तरह होगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सबसे पहले बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे और गर्भगृह में महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और पंडित संजय शर्मा के सानिध्य में बाबा महाकाल का विशेष पूजा और अभिषेक किया. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने महाकाल बाबा को कमल के फूल रुद्राक्ष, मखाने की माला और वस्त्र अर्पित किए. इसके बाद बाबा महाकाल को नैवेद्य लगाकर आरती की. श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद योगी आदित्यनाथ राजा भर्तृहरि की तपस्या स्थली भर्तृहरि गुफा के लिए रवाना हुए और महातपस्वी गुरु गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज के दर्शन किए. इस मौके पर महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से भेंट करने के लिए वह अखाड़े पहुंचे, जहां महंत विनीत गिरी ने आत्मीयता के साथ योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल का एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया. इस दौरान उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया भी उपस्थित रहे.
मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद भर्तृहरि गुफा पहुंचे, जहां नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल पर भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में सीएम योगी का भव्य स्वागत किया गया. चूंकि मुख्यमंत्री अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उनका परंपरानुसार 101 बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की माला पहनाकर पूरे विधान के साथ स्वागत किया. इसके बाद यहां से मुख्यमंत्री इंदौर के लिए रवाना हो गए.
इंदौर पहुंचे सीएम आदित्यनाथ योगी ने नाथ मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस मौके पर उन्होंने सनातन पर टिप्पणी करने वालों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जी 20 में कहा मुझे गर्व है मैं हिंदू हूं. यही सनातन के संस्कार हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को जय श्री राम कहने और गौ माता की पूजा करने में गर्व महसूस होता है. तो वहीं भारत में कई लोग ऐसे हैं जो सनातन को कोसते हैं. भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप ने भी कहा था कि ईश्वर नहीं हैं, लेकिन ये सभी जानते है कि फिर उनका क्या हुआ. रावण और कंस ने भी यही गलती की और उनका भी नाश हुआ. जो इन राक्षसों के साथ हुआ वही सनातन को कोसने वालों के साथ भी आने वाले समय में होगा. मुख्यमंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि, कई आक्रांता आए और गए लेकिन सनातन धर्म हमेशा चमकता रहा. सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है. इसे सभी लोग याद रख लें.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…