देश

भगत सिंह जयंती पर CM योगी का नया फॉर्मूला! ज्ञान, कौशल और कर्म से चमकेगी यूपी के युवाओं की किस्मत

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश जारी किया है. सीएम योगी ने मातृभूमि के लिए मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह के साहस और राष्ट्रनिष्ठा को नमन किया. उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्पों को नई ऊर्जा देने का एक महान अवसर है.

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने युवाओं से सामाजिक बुराइयों जैसे जाति-पाति और नशे की बेड़ियों को तोड़ने का आह्वान किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं को ज्ञान, कौशल और संकल्प को कर्म से जोड़कर प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनना चाहिए. सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों से एकजुट होकर एक ज्ञानवान, संस्कारवान और सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

शहीद भगत सिंह के बलिदान को नमन, सीएम योगी की भावुक अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि 23 साल की कम उम्र में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है. सीएम ने कहा कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि ज्ञान को अपनी शक्ति कैसे बनाएं और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को सर्वोपरि कैसे रखें.

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में फैली जाति-पाति, नशा और अन्य सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का समय आ गया है. हमें शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस से प्रेरणा लेते हुए इन बुराइयों की बेड़ियों को उखाड़ फेंकना होगा और अपने संकल्पों को धरातल पर उतारना होगा.

युवाओं की शक्ति से बनेगा नया और सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जब प्रदेश का युवा अपने ज्ञान को कौशल में, कौशल को संकल्प में और संकल्प को कर्म में बदलेगा, तब उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को एक नई और तेज गति मिलेगी. उन्होंने प्रदेशवासियों से एक ज्ञानवान, संस्कारवान और समर्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए एकजुट होने की अपील की.

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की FSSAI ने दी मंजूरी: क्या है ब्रोमेट और PAH का पूरा मामला, कंपनी ने क्या दी सफाई?

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…

26 minutes ago

‘गुजरात के अमूल मॉडल से बढ़ेगा रोजगार’, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा विजन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…

1 hour ago

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

2 hours ago