देश

FIFA 2022: सीएम योगी पर चढ़ा फुटबॉल फीवर, टीवी पर फाइनल मुकाबला देखते आए नजर, यूपी पुलिस ने भी Messi का वीडियो शेयर कर दिया ये मैसेज

CM Yogi Adityanath: भारत में फीफा वर्ल्ड कप-2022 का फाइनल किसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल से कम नहीं था. फीफा का फाइनल कतर में था, लेकिन भारत में इसका जमकर लुफ्त उठाया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबला जीतने पर जमकर जश्न मनाया गया. अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच में रोमांच इताना था कि फैंस को इस मैच ने टीवी से चिपकाए रखा. फुटबॉल को रोमांच का खेल माना जाता है और फीफा के फाइनल में हुआ भी ऐसा, मिनट दर मिनट मैच में सस्पेंस बढ़ता जा रहा था. लोग इसका लुत्फ उठा रहे थे.

दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फीफा के फाइनल मुकाबले का आनंद लिया. सीएम योगी ने पांच कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर फीफा वर्ल्ड कप मैच देखा. इसके अलवा सीएम के ट्विटर हैंडल से उनका फुटबॉल मैच को देखते हुए एक फोटो शेयर किया गया है. जिसमें वो मैच का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यूपी पुलिस ने मेसी के गॉल के जरिए किया जागरुक

एक तरफ जहां सीएम योगी ने मैच का लुफ्त उठाया, तो वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस ने लोगों के इंट्रेस्ट को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया. मैच के दौरान विश्व और अर्जेंटीना के फेमस खिलाड़ी मेसी ने एक शानदार गोल किया था. जिसमें मेसी बॉल को सामने वाले खिलाड़ी से बचाने के लिए उनसे भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने इसका बकाया एक वीडियो भी ट्वीट किया है. वहीं यूपी पुलिस ने वीडियो के दूसरी साइड बाइक से रोड पर स्टंट कर रहे युवकों को दिखाया.

ये भी पढ़ें- Weather Update: पहाड़ों पर बदला मौसम, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, राजस्थान में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंचा

‘मेसी मैदान में किसी के साथ भी गड़बड़ी कर सकता है’

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेसी तेजी से बॉल को इधर-उधर निकालते हुए गोल दाग देते हैं. वहीं, बाइक सवार तीन युवक गाड़ी को लहराते हुए तेजी से फर्राटा भर रहे हैं. थोड़ी दूर आगे बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं. यूपी पुलिस ने दोनों वीडियो की तुलना करते हुए सड़क सुरक्षा का बेहतरीन संदेश दिया. यूपी पुलिस ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि मेसी मैदान में किसी के साथ भी गड़बड़ी कर सकता है, लेकिन आप अपनी लेन में उसे अपना कवच मानकर चलें.

 

कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) ने पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 36 साल बाद मिली इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

9 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

35 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

45 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

60 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago