प्रयागराज: मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी से ईडी की पूछताछ का आज छठा दिन. आज छठे दिन की पूछताछ में ईडी का मुख्य फोकस तीन बिंदुओं पर है. जांच एजेंसी आज वीडियो क्लिप्स के साथ मुख्तार अंसारी से पूछताछ कर रही है. विधायक बेटे अब्बास अंसारी, साले आतिफ रज़ा उर्फ सरजील और सांसद भाई अफजाल अंसारी समेत कई अन्य करीबियों के बयानों से जुड़ी वीडियो क्लिप को दिखाकर मुख्तार से वेरीफाई कराया जा रहा है. ईडी की टीम इसके साथ ही मुख्तार अंसारी से उस मोबाइल सिम कार्ड के बारे में भी जानकारी ले रही है, जिसे वह पिछली बार बांदा जेल में रहते हुए इस्तेमाल करता था. ईडी यह जानना चाहती है कि आखिरकार सिम कार्ड को किसने और कब मुख्तार अंसारी तक जेल में पहुंचाया था. पूर्वांचल के एक बाहुबली सांसद से मुख्तार अंसारी व उसके परिवार के रिश्तो के बारे में भी पूछताछ हो रही है. ईडी की टीम यह जानना चाहती है कि मुख्तार अंसारी के परिवार से इस सांसद के किस तरह के संबंध हैं. पूर्वांचल का यह सांसद भी इन दिनों यूपी की एक जेल में बंद है. मुख्तार अंसारी 23 दिसंबर तक ईडी की कस्टडी रिमांड में रहेगा
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…