देश

Atal Bihari Vajpayee: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको नमन किया है और पुष्पांजलि अर्पित की है. सीएम योगी के साथ ही उनके कैबिनेट सहयोगी व भाजपा के कई नेता मौजूद रहे और सभी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लखनऊ के लोकभवन परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने इस पल का वीडियो अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए नजर आ रहे हैं.  इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया है और कहा, “कर्तव्य के पुनीत पथ को, हमने स्वेद से सींचा है, कभी-कभी अपने अश्रु और प्राणों का अर्घ्य भी दिया है. किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में हम कभी रुके नहीं हैं, किसी चुनौती के सम्मुख, कभी झुके नहीं हैं.” इन पंक्तियों के साथ ही उन्होंने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन!”

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा तैयार कर रही 80 हराओ की रणनीति, आज से बांदा में शुरू होगा दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश देंगे मंत्र

आज यानी 16 अगस्त को पूरा देश भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी की पांचवीं पुण्यतिथि मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री के अलावा तमाम नेताओं ने अटल समाधि पर पहुंचकर सुबह ही पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनकी याद में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर पहली बार भाजपा ने एनडीए के घटक दलों को भी निमंत्रण भेजा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

27 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago