पॉजिटिव न्यूज

‘कोई फीस नहीं! कोई लिमिट नहीं!’, गौतम अडानी ने 100% रिजल्ट के लिए अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद की तारीफ की

Adani Vidya Mandir Ahmedabad: देश के अग्रणी कारोबारी गौतम अदाणी ने बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट के लिए अदाणी विद्या मंदिर अहमदाबाद (एवीएमए) की तारीफ की है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 13 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए थे, जिसमें स्कूल के सभी छात्र सफल रहे.

एवीएमए के सभी 95 छात्र फर्स्ट डिविजन में पास हुए हैं.

‘जी-तोड़ मेहनत की और बड़े ख्वाब देखे’

अदाणी समूह के चेयरमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को लिखा, ” ‘कोई शुल्क नहीं! कोई सीमा नहीं!’ कहा गया था कि वे कमतर अवसर के साथ पैदा हुए थे, लेकिन उन्होंने पढ़ाई में जी-तोड़ मेहनत की और बड़े ख्वाब देखे!”

गौतम अदाणी ने बताया कि अदाणी विद्या मंदिर अहमदाबाद को 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ देश के शीर्ष स्कूलों में जगह मिली है. उन्होंने कहा, “यह इस बात का प्रमाण है कि जब विश्वास को अवसर मिलता है, तो चमत्कार होता है.”

संयोग से जिस दिन सीबीएसई के परिणाम आए, उसी दिन एवीएमए ने एनएबीईटी में 250 में से 232 का स्कोर हासिल किया. इससे स्कूल वंचित श्रेणी में देश के शीर्ष स्कूलों में शामिल हो गया है.

स्कूल के सभी कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की तारीफ

गौतम अदाणी ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सतत प्रतिबद्धता की तारीफ की है और उन्हें धन्यवाद दिया है.

देश के चार शहरों अहमदाबाद, भद्रेश्वर, कृष्णपटनम् और सरगूजा में अदाणी विद्या मंदिर स्कूलों में 2,400 से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं. इसकी शुरुआत 2008 में 134 छात्रों के साथ हुई थी. इन स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है. साथ ही उन्हें रोजाना पौष्टिक खाना, किताबें, यूनिफॉर्म और परिवहन की सुविधा भी स्कूल की तरफ से प्रदान की जाती है.

‘वंचितों के लिए स्कूल/शिक्षा का अधिकार’

इस साल फरवरी में एवीएमए को ‘वंचितों के लिए स्कूल/शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कार्यान्वयन’ की श्रेणी में ‘राष्ट्रीय विजेता’ घोषित किया गया और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकान्त मजूमदार से ‘समग्र शिक्षा पुरस्कार’ प्राप्त हुआ.

एवीएमए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 में अंगीकृत सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को अपने पाठ्यक्रम में एकीकृत करता है, जिससे इसके शैक्षणिक दृष्टिकोण में वैश्विक परिप्रेक्ष्य सुनिश्चित होता है.

एवीएमए की उल्लेखनीय उपलब्धियों में ग्रीन मेंटर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन स्कूल पुरस्कार शामिल है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित कॉर्नेल विश्वविद्यालय में दिया गया. साथ ही रैंडम एक्ट्स ऑफ़ काइंडनेस द्वारा इसे ‘काइंडनेस स्कूल’ के रूप में भी प्रमाणन प्राप्त हो चुका है.

ये सम्मान पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूल के समर्पण और शिक्षा के अभिन्न पहलुओं के रूप में दयालुता को बढ़ावा देने का प्रतीक हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

15 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

17 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

44 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

49 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

1 hour ago