देश

Lucknow: युवती को प्रेमजाल में फंसाया और हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, फिर शारीरिक शोषण करने के बाद जबरन कराया धर्मांतरण, अब लापता

Lucknow: उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण का खेल जारी है. प्रदेश के तमाम हिस्सों से लगातार आ रही इस तरह की खबरों पर पुलिस एक्शन भी ले रही है लेकिन फिर भी इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. आरोप है कि पहचान छुपाकर एक मुस्लिम युवक ने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसा कर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इसके बाद जबरन धर्मांतरण करवाकर मौलाना की मौजूदगी में निकाह पढ़वाया और युवती की शारीरिक शोषण किया. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित युवती के पिता इस पूरी घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे और जानकारी दी कि आरोपी युवक घर के पास एक मकान में किराए पर हिंदू बनकर रहता था. वह हाथ में कलावा बांधता था. जब उससे उनके परिवार का परिचय हुआ तो उसने अपना नाम ईश्वर बताया और घर आने-जाने लगा. इसी दौरान उनकी बेटी की उससे दोस्ती हो गई और फिर आरोपी ने उनकी लड़की से शादी की इच्छा जाहिर की और हिंदू रीति रिवाज से उनकी बेटी से शादी कर ली और फिर उसे अपने साथ ले गया.

ये भी पढ़ें- ‘सदैव अटल’ पहुंचे नीतीश कुमार, बिहार के सीएम के दिल्ली दौरे के क्या है सियासी मायने?

युवती के पिता ने इस मामले में पुलिस को आगे बताया कि ये पूरा राज तो तब खुला, जब आरोपी उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया और निकाह कर लिया. इस दौरान उनको लगा कि बेटी ससुराल में होगी. जब कुछ दिनों तक बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने खोजबीन शुरू की. फिर पता चला कि आरोपी का नाम ईश्वर नहीं इरशाद था और फिर ये भी मालूम हुआ कि उसने बेटी का मौलाना के जरिए बेटी का धर्म परिवर्तन करवा दिया है. पीड़िता के पिता का कहना है कि बेटी कई दिनों से गायब है उसे आरोपी ने कहां रखा है, जानकारी नहीं हो पा रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

पूरे मामले को लेकर डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने मीडिया को बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से इस मामले में तहरीर मिली है. इसी के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पर कई आरोप लगे हैं. उसकी फिलहाल तलाश की जा रही है. उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

10 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

15 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

28 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

37 minutes ago