देश

बाहर पुलिस को धमका रहे थे Sangeet Som, अंदर योगी ने टोका-‘पीछे हटो, मंत्री को आने दो’

CM Yogi-Sangeet Som Viral Video: सीएम योगी गुरुवार को दोपहर मेरठ पहुंचे थे जहां उन्होंने सरधना में सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया. लेकिन योगी के इस दौरे से सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम चर्चा में आ गए. इस दौरान उनके दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहे हैं. एक में वह काफिले को रोकने पर पुलिस को धमका रहे हैं जबकि दूसरा वीडियो निरीक्षण के दौरान घटित हुई एक दिलचस्प घटना का है. जिसमें सीएम योगी ने संगीत सोम को पीछे हटने का इशारा करते हुए कह दिया कि मंत्री जी को आगे आने दो.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुख्यमंत्री जब यूनिवर्सिटी के मॉडल को देख रहे थे. उस समय उनके ठीक बगल में भाजपा नेता संगीत सोम खड़े थे, जबकि उनके पीछे हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक मौजूद थे. इसी दौरान सीएम योगी ने संगीत सोम की ओर इशारा कर उन्हें पीछे हटने को कह दिया. साथ ही दिनेश खटीक को आगे बुलाकर अपने बगल में खड़ा कर लिया.

‘खुराक लिए बैगर मानोगे नहीं’

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से करीब 30 मिनट पहले भाजपा के फायरब्रांड नेता की पुलिस से भी नोकझोंक हो चुकी थी. बता दें कि सीएम के कार्यक्रम स्थल पर जाते वक्त सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम की गाड़ी को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया था. इस पर वह इस कदर नाराज हो गए की पुलिसकर्मियों पर पूरी तरह से विफर गए. उन्होंने पुलिस से कह दिया कि ‘आप बिना खुराक लिए नहीं मानोगे. ‘ हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें शांत कराया.

यह भी पढ़ें: आज शाम एक साथ अंधेरे में डूब जाएगा पूरा उत्तर प्रदेश, हर तरफ गूंजेगा सायरन, ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

बता दें कि सीएम योगी ने जिस अंदाज में संगीत सोम को टोका उसके बाद ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. इससे भी दिलचस्प बात ये हैं कि इस कार्यक्रम में आने से कुछ मिनट पहले ही संगीत सोम की पुलिसकर्मियों से भी झड़प हो गई थी, जिसमें वो पुलिसकर्मियों को झाड़ते हुए दिख रहे थे. इन दोनों वाक्यों के बाद अब सोशल मीडिया पर संगीत सोम चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

12 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

15 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago