देश

सहरसा में दरोगा भर्ती परीक्षा घोटाले का पर्दाफाश, 20 लाख की डील में महिला पुलिस सहित 5 गिरफ्तार

रिपोर्ट- नीरज कुमार


Bihar News: सहरसा पुलिस की सतर्कता से दरोगा भर्ती परीक्षा में 20 लाख के डील का ठेका लेने वाले ठगी गिरोह का हुआ पर्दाफाश. गिरोह के एक महिला पुलिस सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य सरगना अभी भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस.

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जनवरी की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति रहुआमणि नहर शिवजी मंदिर के पास दरोगा अभ्यर्थियों को एक वाहन में बैठाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. बनगांव पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए तत्काल सत्यापन करते हुए सशस्त्र बल के साथ कार्रवाई शुरू की.

भर्ती के लिए पैसा वसूली

पूछताछ और जांच के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि यह गिरोह दरोगा भर्ती परीक्षा में चयन करने के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध रूप से धन वसूली कर रहा था. त्वरित छापामारी एवं सटीक रणनीति के तहत बनगांव पुलिस ने इसमें शामिल एक महिला सहित 05 लोगों को गिरफ्तार किया है.

20 लाख की डील थी

इस रैकेट का मुख्य सरगना रामानंद ठाकुर उर्फ दौलत घटना के बाद से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच में यह सामने आया है कि 20 लाख का डील था जिसमे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने, प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने एवं चयन का झांसा देकर धन वसूली की जा रही थी.


ये भी पढ़ें: शहडोल पुलिस लाइन में दर्दनाक घटना, कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत


महिला पुलिस कर्मी का पत्नी निकला मुख्य आरोपी

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वनगांव थाना में सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तफ्तीश किया जा रहा है और इसके नेटवर्क के तलाशी में सघन छापेमारी की जा रही है, करीब 20 लाख का डील था अनुसंधान जारी है वहीं इन्होंने गिरफ्तार महिला पुलिस के पति को मुख्य
सरगना बताया.

पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने आगे कहा,”निश्चितरूप से सहरसा पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद संदिग्ध सामग्रियों एवं मोबाइल, चेकबुक व डायरी की सघन जांच हो रही है शीघ्र ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार पुलिस इसके नेटवर्क का खुलासा करने में कामयाब होगा”.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

25 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago