उत्तर प्रदेश

नोएडा के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; विदेशी ईमेल से मचा हड़कंप, जानें अब क्या है हालात

रिपोर्ट- तनु


नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों के लिए पिछले कुछ घंटे काफी तनावभरा रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को मिले बम की धमकी वाले ईमेल ने हड़कंप मचा दिया था, जिसके बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई.

जैसे ही सूचना मिली कि करीब 20 स्कूलों को एक विदेशी ईमेल आईडी से धमकी भरा मैसेज मिला है, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि जैसे ही ईमेल की खबर आई, पुलिस की अलग-अलग टीमें तुरंत सक्रिय हो गई.

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मद्देनजर सुरक्षा पहले से ही सख्त थी और टीमें फील्ड में थीं, इसलिए रिस्पॉन्स टाइम बहुत कम रहा. बिना वक्त गंवाए स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS), फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वाड की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया.

हर जगह हुई तलाशी

अभिभावकों की चिंता को देखते हुए पुलिस ने बेहद पेशेवर तरीके से काम किया. एक-एक स्कूल की गहनता से तलाशी ली गई. क्लासरूम से लेकर खेल के मैदान और पार्किंग तक, सुरक्षा चक्र की एएस (AS) चेक टीमों ने बारीकी से चेकिंग की. घंटों चली इस कवायद के बाद पुलिस ने साफ किया कि कहीं भी कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

सभी स्कूलों में स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है. सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाई जारी है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है.

साइबर सेल ने संभाला मोर्चा

अब सवाल यह है कि आखिर यह शरारत थी या कोई गहरी साजिश? पुलिस इसे हल्के में नहीं ले रही है. जॉइंट कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक, जिस विदेशी ईमेल एड्रेस से ये धमकियां भेजी गई थीं, उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. साइबर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353, 351(3), 351(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

ये भी पढ़ें: आज शाम एक साथ अंधेरे में डूब जाएगा पूरा उत्तर प्रदेश, हर तरफ गूंजेगा सायरन, ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago