देश

दिवाली पर CM योगी ने शुरू की नई परम्परा, काशी, मथुरा, अयोध्या समेत इन तीर्थस्थलों के साधुओं को भेजेंगे गिफ्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खुशियों और समृद्धि के त्योहार दीपावली को के हर नागरिक के लिए यादगार बनाने की दिशा में एक नई पहल करने जा रहे हैं. दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह मीठा कराया जाएगा. साथ ही प्रदेश की जनता के लिए उनके आशीर्वाद की कामना की जाएगी.

इन धार्मिक स्थलों में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य ,गोरखपुर, मेरठ, देवीपाटन, प्रयागराज, कौशांबी और सारनाथ समेत उन सभी जनपदों के बड़े धार्मिक स्थलो को शामिल किया गया हैं, जिनकी प्रदेश में बड़े पैमाने पर मान्यता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली से पूर्व इन सभी धार्मिक स्थलों के महंत और अन्य प्रमुख साधु-संतों को मिठाई के रूप में पर्व की शुभकामनाएं दी जाएंगी.

योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से धार्मिक स्थलों में दीपावली की रौनक अलग ही देखने को मिलती है. दीपावली की पहली शाम पर अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव अब विश्व विख्यात हो चुका है. इसके तहत रिकॉर्ड संख्या में दीप जलाए जाते हैं. साथ ही, यहां होने वाले लेजर शो की तारीफ खुद प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं. अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर प्रदेश के कई घाटों पर अब दीपोत्सव का आयोजन होने लगा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago