देश

चाउमीन में छिपकली और मकड़ी! आगरा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे हुए बीमार

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे पिकनिक से लौटकर बीमार पड़ गए. बच्चों ने आरोप लगाया है कि स्कूल की ओर से पिकनिक पर खिलाई चाऊमीन में छिपकली और मकड़ी निकली थी. इससे वहीं कई बच्चों को उल्टी भी हो गई. अभिभावकों ने इस घटना कि स्कूल के व्हाट्स ग्रुप पर शिकायत की है.

मंगलवार को सदर क्षेत्र के एक कॉन्वेंट स्कूल की ओर से कुछ बच्चे फिरोजाबाद पिकनिक मनाने गए थे. वहीं बच्चों ने बताया कि दोपहर में स्कूल की ओर से सभी को चाऊमीन खिलाई गई थी. 1बच्चे की प्लेट में चाऊमीन में छिपकली और मकड़ी मिली. इसकी शिकायत बच्चे ने स्कूल के स्टाफ से की तो स्कूल स्टाफ ने चाउमीन फेंक दी. मौके पर ही कक्षा 3 के बच्चों को उल्टी होने लगी.

कुछ देर हालत सामान्य होने के बाद स्कूल स्टाफ बस को वापस लेकर आ गए. घर पहुंचने के बाद कुछ बच्चों को दोबारा उल्टी होने लगी और हालत खराब हो गई. इस पर जब अभिवावको की पूछताछ में बच्चों ने पूरी जानकारी दी. ये सुनकर अभिभावकों ने तत्काल बच्चों को डॉक्टरों से दवा दिलवाई. स्कूल की लापरवाही पर अक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल के व्हाट्सअप ग्रुप पर शिकायत की  दर्ज कराई है.

स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर अभिभावक एक दूसरे से बच्चों की हालत की जानकारी ले रहे है. इसमें एक अभिवावक ने ग्रुप में लिखा है कि स्कूल वाले पिकनिक के लिए 750 रुपये लिए हैं. इसके बावजूद बच्चों की देखभाल में लापरवाही की है. इसका अन्य अभिवावकों ने भी समर्थन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago