मथुरा से टनकपुर के लिए चलेगी ट्रेन
उत्तराखंड के रेलवे यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है.अब टनकपुर को मथुरा से रेलवे लाइन के जरिए जोड़ दिया गया है.मथुरा जंकशन ने टनकपुर के लिए रेल सेवा शुरू हो रही है. आगामी 20 अक्टूबर के दिन मथुरा से टनकपुर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी . अनारक्षित ट्रेन का संचालन फिलहाल 15 नवंबर तक के लिए तय किया गया है.
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय ने जारी सूचना के अनुसार टनकपुर-मथुरा के बीच त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 20 अक्टूबर से चलाई जाएगी. ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी.
गौरतलब है कि बड़ी संख्या में महाराष्ट्र में काम करने वाले उत्तराखंड और नेपाल के लोग मथुरा होते हुए अपने घरों को बसों से जाते हैं. अब तक मथुरा से टनकपुर के लिए सीधे ट्रेन नहीं थी. ट्रेन का लाभ कुछ समय के लिए मथुरा के लोगों को मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए मिल सकेगा. पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन चलाने की तैयारी है.
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…