बायोगैस प्लांट निरीक्षण करते CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अडाणी फाउंडेशन के शंहशाहपुर में स्थापित बायोगैस प्लांट का भ्रमण किया. इस मौके पर उन्होंने प्लांट के द्वारा पैदा किए गए तमाम उत्पादों को भी देखा. इनमें खास तौर पर अडाणी फाउंडेशन की ओर से सेवापुरी में स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर का कामकाज सीएम योगी को खाफी पसंद आया. इस सेंटर में काम करने वाली ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की उन्होंने सराहना की. यहां पर लगे गंगतिरी अगरबत्ती और धूपबत्ती के स्टालों का जायजा लिया और महिलाओं के कामकाज की प्रसंशा की.
गौरतलब है कि वाराणसी के शहंशाहपुर में 23 करोड़ रुपये की लागत से बायोगैस प्लांट का निर्माण किया गया है. इसे करीब एक साल में ही तैयार कर लिया गया है. 90 मीट्रिक टन क्षमता के इस प्लांट से 3 टन बायोगैस, 18 टन ठोस प्राकृतिक उर्वरक और 55000 लीटर तरल प्राकृतिक उर्वरक का उत्पादन का लक्ष्य है .
इसी तरह अदाणी फ़ाउंडेशन सेवापुरी में अपने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बना रहा। अभी हाल में ही इन महिलाओं द्वारा स्थापित कंपनी काशी प्रेरणा सक्षम प्रोड्यूसर द्वारा अपने उत्पाद की पहुँच देश विदेश तक करने के लिए वेबसाइट भी लाँच किया गया. अपने सामाजिक दायित्व की एक और कड़ी के तहत बीते कई वर्षों से वाराणसी में मलिन और घनी आबादी में अदाणी समूह सुपोषण कार्यक्रम भी चला रहा.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…