देश

PM Modi In Gujarat: वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार, भाई ने कहा- पीएम मोदी को देखना गर्व की बात

PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा पहुंचे. यहां उनका विशाल रोड शो निकला जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi) का परिवार शामिल हुआ. कुरैशी परिवार ने पुष्पवर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात पहुंचे हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस खास मौके पर सोफिया कुरैशी के परिवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने देखना हमारे लिए गर्व का पल है.

Sofia Qureshi के भाई ने कहा- ये गर्व का पल

कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री हमारे बीच आए और हमें उन्हें आमने-सामने देखने का मौका मिला.” उन्होंने अपनी बहन सोफिया कुरैशी की बहादुरी की तारीफ की. कहा कि निसंदेह इससे बड़ी गर्व की बात और क्या हो सकती है कि औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ने लिया. हमारी बहनों ने दुश्मन देश को बता दिया कि वे किसी मर्द से कम नहीं हैं.

Sofia Qureshi की बहन ने की पीएम की तारीफ

साथ ही, कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शाइना सुनसारा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “मैं खुद एक महिला हूं और इस बात को बखूबी समझ सकती हूं कि उन्होंने आज की तारीख में महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया है. आज महिलाएं अगर हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, तो निश्चित तौर पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाना चाहिए. अब सोफिया कुरैशी न सिर्फ मेरी बहन है, बल्कि अब वह पूरे देश की बहन है.”

प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक करीब एक किलोमीटर लंबा था. इस रोड शो को ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया. इसी दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचा.

यह भी पढ़ें- “धन्यवाद वडोदरा…”, रोड शो के बाद पीएम मोदी बोले- इस महान शहर में आकर बेहद खुशी हुई

कर्नल सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं. सोफिया के पिता और दादा भी सेना में थे. सोफिया कुरैशी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के एक सेना अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से शादी की. सोफिया कुरैशी 1997 में भारतीय सेना में शामिल हुई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

4 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

6 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

17 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

30 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

39 minutes ago