लीगल

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में धांधली का एक और वकील ने लगाया आरोप

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट जारी होने के बाद इसको लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष आदिश अगरवल्ला के बाद एक और वकील ने चुनाव में अनियमितता को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. वकील ने कहा कि वह कार्यकारी सदस्य के लिए चुनाव लड़ा था, और वे 7 वें स्थान पर रहा. उसने अदालत से पुनर्गणना करवाने की मांग की है.

कई सदस्यों ने 2-3 बार डाले वोट

उसने आरोप लगाया है कि कई सदस्यों ने 2-3 बार वोट डाले हैं. जिसपर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कल मुझे बताया गया कि चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की उपस्थिति में वोटों की पुनर्गणना करने का फैसला किया है. जस्टिस सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा चुनाव की शुद्धता से समझौता नहीं किया जा सकता.

जस्टिस सूर्यकांत ने कही ये बात

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ आम सहमति की आवश्यकता है. बेहतर होगा कि आप जाकर पुनर्गणना देखें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा यदि आप अनियमितता देख या पता लगा पाते हैं, तो आप हमें बताएं, हम यहां हैं. इससे पहले एक अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि अगर हम चुनाव में अनियमितता पाएंगे तो हम चुनाव को रद्द कर देंगे.

आदिश अगरवल्ला ने लगाया आरोप

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि हमें चुनाव रद्द करने का अधिकार है. डॉक्टर आदिश अगरवल्ला ने अपनी अर्जी में एससीबीए चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया है. अर्जी में चुनाव नतीजों पर रोक लगाने की मांग की गई है. सुनवाई के दौरान आदिश अगरवल्ला ने कहा कि मतदान किए गए मतों से 200 अधिक मत थे, उन्होंने इंतजार नहीं किया. बता दें कि एससीबीए चुनाव में वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

6 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

15 minutes ago

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

47 minutes ago