देश

महाराष्ट्र में गणपति की तस्वीर पर लगाया कांग्रेस उम्मीदवार का पोस्टर, BJP ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग कहा

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के चांदीवली से कांग्रेस उम्मीदवार नसीम खान का पोस्टर भगवान गणपति की तस्वीर पर चिपका हुआ है. अमित मालवीय ने कांग्रेस (Congress) पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. साथ ही इसे कांग्रेस की पूर्व नियोजित योजना बताई.

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है

अमित मालवीय (Amt Malviya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ” महाराष्ट्र में हिंदू समुदाय का अपमान करते हुए चांदीवली में नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणपति बप्पा की तस्वीर पर उनका पोस्टर चिपका दिया. गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है और महाराष्ट्र के साथ-साथ कई लोगों का भगवान गणेश से गहरा भावनात्मक लगाव है. हम सभी ने मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान धूमधाम से होने वाले उत्सव को देखा है.”

उन्होंने आगे कहा, ”गणपति बप्पा को अपवित्र करने का यह कृत्य पूर्व नियोजित है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस का मुसलमानों का वोट हासिल करना है. मुंबई में विभाजन के बाद सबसे खतरनाक वोट जिहाद देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है.”

कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान करती

भाजपा (BJP) नेता प्रदीप भंडारी ने भी वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं से नफरत करती है. महाराष्ट्र में कांग्रेस उम्मीदवार नसीम खान ने भगवान गणपति के ऊपर अपनी तस्वीर लगाई. यह स्पष्ट है कि अगर महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सत्ता में आई तो हमारे मंदिर खतरे में पड़ जाएंगे. जो भगवान गणपति का अपमान करते है और कांग्रेस पार्टी के नेता अपना कटआउट लगाते है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी की सोच तालिबानी है.

इसलिए मुसलमानों को आरक्षण देने की बात करती है. इसलिए गणपति विसर्जन के दौरान हमला होता है जिस पर कांग्रेस एक्शन नहीं लेती. कांग्रेस आज मॉर्डन मुस्लिम लीग है जो सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण करती है. सनातन धर्म का अपमान करती है.


ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल शूटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस पूछताछ में बोला- हत्या के बाद मैं अस्पताल में…


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नसीम खान (Naseem Khan) को मुंबई के चांदीवली से चुनावी मैदान में उतारा है. नसीम खान 2009 से 2019 तक यहां से विधायक रह चुके हैं और इस बार उनका मुकाबला शिवसेना के मौजूदा विधायक दिलीप लांडे से है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

51 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

21 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

31 minutes ago