Gold
Gold Rate Today: देश भर में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में सोने-चांदी की डिमांड भी जबरदस्त रहती हैं और बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी के भाव में हमेशा से ही इजाफा होता है. इस बार दिवाली में भी सोने के भाव ने 80000 का लेवल टच कर दिया, लेकिन आज यानी 14 नवंबर को कारोबारी दिन में सोने के भाव में बारी गिरावट देखने को मिली है. आज आप सस्ते रेट पर सोना-चांदी खरीद सकते हैं.
आपको बता दें सोना खरीदने से पहले यह पता कर लें कि आज आपके शहर में क्या भाव (Gold-Silver Rate Today) मिल रहा है. यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Latest Gold Rate In India) बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं…
आपको बता दें 24-कैरेट गोल्ड का रेट आज भारत में 74,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 24-कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 7,462 रुपये है. जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 68,402 रुपये है. पिछले एक सप्ताह में 24-कैरेट गोल्ड का रेट 3.8 प्रतिशत तक गिरा है. जबकि पिछले 10 दिनों में 5 प्रतिशत की गिरावट पीली धातु के भाव में हुई है. बात करें चांदी की तो यह चमकीली धातु 89,420 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है.
14 नवंबर यानी आज दिल्ली में सोने का भाव 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि कल यानी 13 नवंबर को गोल्ड का भाव 74,940 रुपये प्रति 10 ग्राम था. जबकि एक सप्ताह पहले 24 कैरेट गोल्ड का भाव 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
राजधानी दिल्ली में आज चांदी 89,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. वहीं कल चांदी का रेट 89,280 रुपये प्रति किलोग्राम था. एक सप्ताह पहले चांदी का प्राइस यहां 92,210 रुपये प्रति किलोग्राम था.
मुंबई में आज 24-कैरेट गोल्ड का प्राइस 74,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं कल यानी 13 नवंबर को सोने का रेट 75,070 रुपये प्रति 10 ग्राम था. जबकि एक सप्ताह पहले गोल्ड का रेट 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
चांदी आज मुंबई में 89,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. वहीं एक सप्ताह पहले चांदी का भाव 89,440 रुपये प्रति किलोग्राम था. जबकि एक सप्ताह पहले सिल्वर का रेट 92,370 रुपये प्रति किलोग्राम था.
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. 24 कैरेट सोने की कीमत 76,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 76,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 70,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 24 कैरेट सोने का रेट 76,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
24-कैरेट सोने का भाव आज यानी 13 नवंबर को कोलकाता में 74,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि कल गोल्ड रेट कोलकाता में 74,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
आज कोलकाता में चांदी का भाव 89,300 रुपये प्रति किलोग्राम है. जबकि कल यानी 13 नवंबर को चांदी 89,320 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी. जबकि पिछले सप्ताह इस मेटल का भाव 92,250 रुपये प्रति किलोग्राम था.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Today Gold Rate) में गिरावट देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 73995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 12:45 बजे के करीब एमसीएक्स पर गोल्ड दिसंबर फ्यूचर कांट्रैक्ट (Gold Rate) 845 रुपये 1.13% की गिरावट के साथ 73637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.बीते दिन सोना 74482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
वहीं, आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 89000.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला. जिसके बाद दोपहर 12:45 बजे के करीब चांदी की कीमत (Today Silver Rate) 2191 रुपये यानी 2.46% की भारी गिरावट के साथ 87006.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है.पिछले दिन चांदी 89197 रुपये प्रतिकिलो पर बंद हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. Comex पर सोना 2,578.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला. पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,586.50 डॉलर प्रति औंस था. खबर लिखे जाने के समय यह 21.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,565.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था. Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.41 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.66 डॉलर था. खबर लिखे जाने के समय यह 0.44 डॉलर की गिरावट के साथ 30.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…