देश

Gujarat Elections: रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा के खिलाफ EC में शिकायत, ननद नयनाबा ने भी लगाएं आरोप, जानें पूरा मामला

Gujarat Elections: भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा के खिलाफ कांग्रेस नेता सुभाष गुजराती ने चुनाव आयोग में शिकायत की गई है. रिवाबा पर बच्चों से चुनाव प्रचार कराने का आरोप है. इस बीच रविंद्र जडेजा की बहन और कांगेस नेता नयनाबा जडेजा ने भी अपनी भाभी रिवाबा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह (रिवाबा) बच्चों से चुनाव प्रचार करा रही हैं, ये बाल मजदूरी है.

नयनाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिवाबा राजकोट पश्चिम से मतदाता हैं, उन्हें वहीं से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि जामनगर नॉर्थ में रिवाबा किस हक से वोट मांग रही हैं, उन्हें यहां के मुद्दे भी पता नहीं है. नयनाबा ने आरोप लगाया कि वो रविंद्र जडेजा के नाम का सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं. अभी भी वो अपना रीवा सिंह हरदेव सिंह सोलंकी लिखती हैं.

हजारों समर्थकों के दाखिल किया था नामांकन

भारतीय जनता पार्टी ने रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से प्रत्याशी बनाया है. बीते 14 नवंबर को रिवाबा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया था. जिसमें उनके पति रविंद्र जडेजा भी शामिल हुए थे. अक्सर जामनगर में बीजेपी से जुड़े कार्यक्रमों रिवाबा देखी जाती रही हैं. तभी से इस बात की चर्चा थी कि रिवाबा को इस चुनाव में टिकट मिल सकता है.

ननद-भाभी में होती रहती है नोंकझोंक

रविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं. ऐसे में ननद-भाभी के बीच नोंकझोंक की बातें सामने आती रहती है. इससे पहले सितंबर 2021 में दोनों के बीच मास्क को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हुई थे.

ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: गुजरात चुनावों में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा, किस आधार पर जनता करेगी वोट, सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

चुनाव प्रचार में नेताओं ने झोंकी ताकत

गुजरात (Gujarat Elections) में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए आगामी एक दिसंबर को मतदान होगा तो वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए वोट पडेंगे. पॉलिटिकल पार्टी के नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा रैलियां कर रहे हैं. तो वहीं दूसरे दलों के नेता भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस  

Bharat Express Desk

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

15 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

16 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

23 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

43 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

54 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

56 minutes ago