Bhind News। मनोज/भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मेहगांव नगर परिषद के उपचुनाव ने हिंसक और विवादित मोड़ ले लिया है. वार्ड क्रमांक 5 में हुए मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग और पुलिसिया बदसलूकी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. इस दौरान भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे निर्वाचन अधिकारी (SDM) को खुलेआम धमकी देते नजर आ रहे हैं.
मामला तब गरमाया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन और भाजपा की मिलीभगत से वोटों की चोरी की जा रही है. आक्रोशित कांग्रेसियों ने मेहगांव थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए. विधायक बरैया ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए री-पोलिंग (पुनः मतदान) और दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग की है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुस्से की मुख्य वजह मेहगांव टीआई का व्यवहार बताया जा रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि टीआई ने कांग्रेस प्रत्याशी की वृद्ध मां के साथ अभद्रता की. इसके अलावा, कांग्रेस प्रत्याशी को अवैध रूप से नजरबंद करने का भी आरोप लगाया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक फूल सिंह बरैया समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.
वायरल वीडियो में फूल सिंह बरैया निर्वाचन अधिकारी (SDM) और एसडीओपी (SDOP) से तीखी बहस करते दिख रहे हैं. वीडियो में बरैया कथित तौर पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि अगर निष्पक्षता नहीं बरती गई, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने प्रशासन पर सत्ताधारी दल (भाजपा) के इशारे पर काम करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में निर्भया जैसा कांड! चलती कार में गैंगरेप; 12 बजे ली लिफ्ट, 3 बजे लथपथ मिली
इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला. एसडीओपी (SDOP) मेहगांव ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की और मामले को शांत कराया. एसडीओपी ने आश्वस्त किया है कि प्रत्याशी की मां से अभद्रता और फर्जी वोटिंग के आरोपों की जांच की जाएगी. पुलिस ने कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय मांगा है. इस आश्वासन के बाद कांग्रेस ने अपना धरना समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…