Faridabad Gangrape: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलती एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आए है. यहां एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर दो युवकों ने चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया. दरिंदों ने करीब दो घंटे तक महिला को बंधक बनाए रखा, उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे अधमरी हालत में चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए.
सहेली के घर जाने के लिए निकली थी पीड़िता (Faridabad Crime News)
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के अनुसार, घटना वाली रात करीब 8:30 बजे महिला का घर पर अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. गुस्से में वह यह कहकर घर से निकली कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है और 3 घंटे में वापस आ जाएगी.
इको वैन में लिफ्ट लेना पड़ा भारी (Faridabad Gurugram Road crime)
रात करीब 12:00 बजे महिला रास्ते में किसी वाहन का इंतजार कर रही थी. तभी वहां एक इको वैन (Eeco Van) आकर रुकी, जिसमें दो युवक पहले से सवार थे. महिला ने लिफ्ट मांगी और गाड़ी में बैठ गई. आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद आरोपियों ने गाड़ी को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड की तरफ मोड़ लिया.
2 घंटे तक चलती रही हैवानियत
शिकायत के मुताबिक, फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे जाने पर एक आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जबकि दूसरे ने महिला को दबोच लिया. महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा. इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से चलती गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म किया. वे करीब 2 घंटे तक महिला को सड़क पर ही घुमाते रहे.
चलती गाड़ी से फेंका, चेहरे पर आए टांके
हैवानियत के बाद तड़के करीब 3:00 बजे आरोपियों ने महिला को एसजीएम (SGM) नगर (SGM Nagar Faridabad) के पास चलती वैन से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए. सड़क पर गिरने की वजह से महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े हैं.
ये भी पढ़ें: चमोली में हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा, सुरंग में दो ट्रेनें टकराईं, 60 मजदूर घायल
CCTV खंगाल रही पुलिस (Faridabad Police Investigating)
घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपनी बहन को फोन किया. बहन मौके पर पहुंची और उसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल ले गई. हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया, लेकिन फिलहाल परिवार ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


