देश

जाति जनगणना और ओबीसी प्रतिनिधित्व: कांग्रेस की नई सियासी दिशा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जाति जनगणना पर जोर दिए जाने और ‘जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ की बात करने के बाद, सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक भूमिका में ओबीसी नेताओं को अधिक अवसर देकर बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की योजना बना रही है.

कांग्रेस ने पिछले कुछ महीनों में की कई नियुक्तियां

कांग्रेस ने पिछले कुछ महीनों में कई नियुक्तियां की हैं, जो इस बात की झलक देती हैं कि राहुल गांधी, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, पिछले दो वर्षों से किस बात की वकालत कर रहे हैं और अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं.

पार्टी ने संगठन में इन नेताओं को दिए कई पद

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को अधिक प्रतिनिधित्व देने का विचार राहुल गांधी का है. सूत्र ने कहा कि पिछले कुछ सालों में पार्टी ने संगठन में एससी, एसटी और आदिवासी समुदाय से आने वाले नेताओं को कई पद दिए हैं और अब ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने का समय आ गया है. सूत्र ने कहा कि पार्टी में कई लोगों को लगता है कि पार्टी ने दलितों, अल्पसंख्यकों, एससी, एसटी और आदिवासियों के बीच वोटबैंक को मजबूत किया है.

ये भी पढ़ें: बेटी और भतीजी से यौन उत्पीड़न के आरोपी झांसी के अधिवक्ता को हाईकोर्ट से जमानत, कोर्ट ने साक्ष्यों को बताया कमजोर

सूत्र ने बताया, “लेकिन पार्टी अभी भी ओबीसी वोट बैंक को अपने साथ नहीं ला पाई है, जो ज्यादातर बीजेपी और ज्यादातर क्षेत्रीय दलों के पास रहा है. इसलिए आने वाले दिनों में होने वाले नए फेरबदल में ओबीसी को प्रतिनिधित्व देना अहम कारक होगा. यह कवायद बड़े पैमाने पर होगी और साफ तौर पर दिखाई देगी. यह भी संकेत है कि पिछले हफ्ते पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट कार्यशाला के दौरान राहुल गांधी से बातचीत करने वाले 140 प्रवक्ताओं में ओबीसी समुदाय के कई नेता भी शामिल थे.

जाति जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कही ये बात

जाति जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि चाहे जितनी भी आलोचना हो, कांग्रेस अपने रुख से पीछे नहीं हटेगी. राहुल गांधी ने कहा कि इतना ही नहीं, भाजपा द्वारा की गई घोषणा हमारे दबाव का नतीजा है – इसका श्रेय हमें मिलेगा.” राहुल गांधी और कांग्रेस पिछले दो सालों से अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़ों को उचित प्रतिनिधित्व देने का मुद्दा उठा रहे हैं.  जब सरकार ने जाति जनगणना की घोषणा की थी, तब भी राहुल गांधी और कांग्रेस ने सरकार से पूरी पारदर्शिता के साथ इस प्रक्रिया को करने की मांग की थी. पार्टी ने यह भी कहा है कि वह आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए काम करेगी.

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

सौरभ भारद्वाज का दावा- दिवाली पर AQI 3000 पार, प्रदूषण के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान…

30 minutes ago

‘ज्ञान विज्ञान’ की पहली वर्षगांठ पर जुटीं बड़ी हस्तियां, पूर्व CJI बीआर गवई रहे खास मेहमान, केक काटकर मना जश्न

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

37 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

55 minutes ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

1 hour ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

1 hour ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

2 hours ago