देश

आनासागर की बदहाली पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, 23 जुलाई के अजमेर बंद के लिए मांगा समर्थन

रिपोर्ट – बालकिशन शर्मा


Ajmer Bandh 23 July: अजमेर की पहचान मानी जाने वाली ऐतिहासिक आनासागर झील की बिगड़ती हालत अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है. झील में मछलियों की मौत, पानी की खराब स्थिति और संभावित संक्रमण को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में 23 जुलाई को प्रस्तावित अजमेर बंद को सफल बनाने के लिए शहर कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च निकाला.

मार्च के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों से संपर्क किया. नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे 23 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन में सहयोग करें. कांग्रेस का दावा है कि आनासागर झील की मौजूदा स्थिति को लेकर शहर के लोगों में नाराजगी है और बंद को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है.

मछलियों की हो रही मौत

शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने आरोप लगाया कि झील में लगातार मछलियों की मौत हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या का स्थायी समाधान निकालने के बजाय केवल औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संक्रमण की आशंका के बावजूद प्रशासन ने समय रहते गंभीर कदम नहीं उठाए. इसका असर झील के पर्यावरण के साथ आसपास रहने वाले लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ सकता है.

डॉ. जयपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अजमेर की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर बदहाली का शिकार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि शहर के पर्यावरण और पहचान को बचाने की लड़ाई है.

आनासागर है अजमेर की सांस्कृतिक पहचान

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भी सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि आनासागर केवल एक झील नहीं, बल्कि अजमेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है. इसकी अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती.

ये भी पढ़ें- गहरे कुएं में जा गिरा लेपर्ड, गुर्राने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण; फिर ‘देसी जुगाड़’ से ऐसे बची जान

कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि 23 जुलाई का बंद सरकार पर दबाव बनाने और झील की समस्या का ठोस समाधान कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. पैदल मार्च के जरिए कांग्रेस ने न सिर्फ अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई, बल्कि इस मुद्दे को शहर के हर बाजार और हर वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश भी की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

43 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago