देश

‘TMC-BJP एक ही सिक्के के दो पहलू’; अकेले चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस ने बंगाल में जारी किया घोषणा पत्र

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का ऐलान कर दिया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और बेरोजगारी पर काबू पाने को सबसे बड़ा लक्ष्य बताया है.

घोषणापत्र में कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने, किसानों को सालाना 15,000 रुपये की मदद और मुफ्त बिजली जैसी घोषणाएं की हैं. इसके अलावा बेहतर खरीद व्यवस्था और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुँचाने का भी वादा किया गया है. युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन और सभी सरकारी रिक्त पदों को भरने की भी बात कही गई है.

कांग्रेस ने हर जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर को विकसित करने और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की योजना का भी खुलासा किया. पार्टी का कहना है कि पिछले 15 सालों में तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में उद्योग और रोजगार के मामले में कोई खास प्रगति नहीं हुई. वहीं, बीजेपी पर आरोप लगाया गया कि वह केवल सांप्रदायिक राजनीति और ध्रुवीकरण में लगी रहती है.

कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सख्ती

कांग्रेस ने राज्य में कानून का राज स्थापित करने का वादा किया है. पार्टी ने साफ कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी दल से संबंधित हो. भ्रष्टाचार को बड़ी चुनौती बताते हुए घोषणापत्र में कहा गया कि मंत्री के पास से 50 लाख रुपये से ज्यादा की बरामदगी चिंताजनक है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जाएगा.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, मुफ्त शिक्षा और 10 लाख रुपये तक का सरकारी स्वास्थ्य बीमा देने का भी वादा किया गया है. कांग्रेस ने यह भी बताया कि कभी कोलकाता उद्योग का केंद्र था, लेकिन अब लोग रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर जा रहे हैं.

नया राजनीतिक विकल्प पेश करने का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस बंगाल में लंबे समय बाद अकेले चुनाव लड़ रही है और जनता को तीसरा विकल्प देना चाहती है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह ‘वंदे मातरम’ जैसे मुद्दों के जरिए साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है.

रमेश ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जबकि कांग्रेस राज्य में नई दिशा देने का प्रयास कर रही है. पार्टी ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर पर अलग चुनाव लड़ते हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर विपक्षी दल एकजुट रहते हैं. कांग्रेस का दावा है कि बंगाल में उसका नया विकल्प विकास, रोजगार और सामाजिक सौहार्द पर केंद्रित होगा.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! दिल्ली में अब मिलेगा घर का मालिकाना हक, जानें क्या है नया मास्टर प्लान

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

24 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

24 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

24 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

31 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

40 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago