देश

कांग्रेस ने फिर लांघी सीमा, किया विवादित ट्वीट, बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- आतंक का…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस (Congress) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके सिर, हाथ और पैर को गायब दिखाया गया है. इस पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा है कि जिम्मेदारी के समय GAYAB.

Congress पर भाजपा का पलटवार

अब इस पर भाजपा ने भी करारा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सीधे पाकिस्तान से ऑर्डर ले रही है. कांग्रेस (Congress) पाकिस्तान के आतंक के डीपस्टेट की टूलकिट बन गई है. इसके साथ ही आगे लिखा है कि कांग्रेस ने चरमपंथी ‘सर तन से जुदा’ नारे को दोहराने के लिए सिरविहीन कुर्ता पहना है, जो मुस्लिम लीग 2.0 की ओर उसके निरंतर बढ़ते कदम को उजागर करता है, जो विभाजनकारी, हताश और दिशाहीन है.

“गोलियों से दिया जाएगा जवाब”

अब जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने वही भाषा बोली है जो पाकिस्तान समझता है, इस्लामाबाद के सरकारी हैंडल वही सिर कलम करने की बात दोहरा रहे हैं, और अपने जिहादी पंथ को उजागर कर रहे हैं. पाकिस्तान और उसके साथी कांग्रेस (Congress) को जितनी धमकी देनी है, दे दो; नया भारत न झुकेगा, न टूटेगा. आतंक का जवाब बिरयानी से नहीं, गोलियों से दिया जाएगा. यह निर्णायक नेतृत्व का युग है.

यह भी पढ़ें- हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! कुपवाड़ा, बारामुला और अखनूर सेक्टर में LoC पर की फायरिंग, इंडियन आर्मी ने दिया मुहतोड़ जवाब

Congress पर अनुराग ठाकुर का हमला

वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी तीखी प्रतिक्रिया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेताओं की क्या मजबूरी है कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है? आखिर क्यों, वे लोग पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं? अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “उनके नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सैफुद्दीन सोज ने मुझसे कहा कि हम पाकिस्तान की सुनें और पाकिस्तान का पानी न रोकें. ये कांग्रेस (Congress) किसके साथ खड़ी है? भारत या पाकिस्तान? भारत जब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो ये लोग सवाल उठाते हैं और अब एक बार फिर से कांग्रेस का प्रो-पाकिस्तान वाला चेहरा सबके सामने आ गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

38 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago