देश

Delhi Assembly Election में अकेले उतरेगी Congress, AAP से गठबंधन नहीं करने का किया ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस पार्टी (Congress) ने शुक्रवार (29 नवंबर) को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की. इसके साथ पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) ने कहा कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा किया जाएगा.

इस महीने की शुरुआत में आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तुलना महाभारत के धर्मयुद्ध से की थी. चांदनी चौक में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव धर्मयुद्ध जैसा है. उनके पास कौरवों की तरह अपार धन और शक्ति है, लेकिन भगवान और लोग हमारे साथ हैं, जैसा कि पांडवों के साथ था.’

आप ने 11 की लिस्ट जारी की

बीते 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. इन 11 उम्मीदवारों की सूची में छह दल बदल कर पार्टी में शामिल हुए हैं. इनमें से तीन भाजपा से और इतने ही कांग्रेस से आप में शामिल हुए हैं.

इन उम्मीदवारों में ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर से चुनाव लड़ेंगे), अनिल झा (किराड़ी), दीपक सिंघला (विश्वास नगर), सरिता सिंह (रोहतास नगर), बीबी त्यागी (लक्ष्मी नगर) राम सिंह नेताजी (बदरपुर), जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी), गौरव शर्मा (घोंडा), मनोज त्यागी (करावल नगर) और सोमेश शौकीन (मटियाला) शामिल हैं.

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव फरवरी 2025 या उससे पहले होने हैं. पिछले विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुए थे. चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बने. 7वीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

1 hour ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago