Categories: खेल

खेल मंत्री ने कहा, Khelo India के तहत 323 नए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को दी गई मंजूरी

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने गुरुवार (28 नवंबर) को राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया कि खेलो इंडिया (Khelo India) योजना के तहत 3073.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 323 नए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है.

2016-17 में 1756 करोड़ था बजट

खेलो इंडिया राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम 2016-17 में देश भर में खेलों में व्यापक भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य से शुरू किया गया था. इस योजना को 1756 करोड़ रुपये के बजट पर 2017-18 से 2019-20 तक तीन वर्षों के लिए नए रूप में मंजूरी दी गई.

इस योजना को 328.77 करोड़ रुपये के बजट के साथ 2020-21 तक एक वर्ष के लिए अंतरिम विस्तार दिया गया. फिर इसे संशोधित कर 3790.50 करोड़ रुपये के बजट पर 2021-22 से 2025-26 तक अतिरिक्त पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया.

1041 खेलो इंडिया केंद्र खुले

खेल मंत्री (Sports Minister) ने कहा कि खेलो इंडिया योजना ने विभिन्न राज्य सरकारों के साथ सहयोग करके देश भर में खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. प्रमुख उपलब्धियों में 323 नए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मंजूरी देना शामिल है, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 3073.97 करोड़ रुपये है.

इसके अलावा 1041 खेलो इंडिया केंद्रों (KIC) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों को प्रशिक्षित करना, पूर्व एथलीटों को सपोर्ट करना और जमीनी स्तर पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है.

301 अकादमियों को मान्यता दी गई

मंडाविया ने जवाब में बताया कि इन सबके अलावा, 32 खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (KISCE) अधिसूचित किए गए हैं, और 301 अकादमियों को मान्यता दी गई है. खेलो इंडिया योजना के तहत समर्थित खेल सुविधाएं देश के सभी नागरिकों के लिए खुली हैं. आज की तारीख तक 2781 खेलो इंडिया एथलीटों (KIA) को कोचिंग, उपकरण, चिकित्सा देखभाल और मासिक आउट ऑफ पॉकेट भत्ता (OPA) प्रदान किया जाता है,


ये भी पढ़ें: खान मंत्रालय ने 13 ऑफशोर खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए शुरू की पहल, कहा- यह खनन एक नए युग की शुरुआत


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

1 hour ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

1 hour ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago