ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंचेश्वर पुलिस ने कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के अध्यक्ष उदित प्रधान (Udit Pradhan) को 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से कथित दुष्कर्म (Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया है.
NSUI कांग्रेस (Congress) पार्टी का छात्र संगठन है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उदित को रविवार देर रात हिरासत में लिया गया और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा. यह कार्रवाई पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है.
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना 18 मार्च को हुई. पीड़िता अपनी सहेली और सहपाठी के साथ भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन स्क्वायर गई थी. वहां उसकी सहेली ने उन्हें उदित प्रधान से मिलवाया. इसके बाद, उदित के वाहन में सभी नयापल्ली क्षेत्र के एक होटल पहुंचे. होटल में इन लोगों ने शराब का सेवन किया, लेकिन पीड़िता ने शराब पीने से मना कर दिया.
उदित ने कथित तौर पर पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक ऑफर की, जिसमें उसने चुपके से नशीला पदार्थ मिला दिया था. सॉफ्ट ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद पीड़िता को चक्कर आने लगे और उसने घर छोड़ने को कहा, लेकिन उदित और अन्य लोगों ने उसकी बात नहीं मानी. इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई.
इसे भी पढ़े- अगर आप भी आज दिल्ली में कर रहे हैं सफर, तो इन रास्तों पर गलती से भी न करें यात्रा, पुलिस ने लागू किया है डायवर्जन
सूत्रों कि माने तो, पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया, तो उसने पाया कि उदित ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उदित ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और चुप रहने को कहा. सहमी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने में देरी की, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और जैसे-जैसे मामले में नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा. यह घटना हाल ही में कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है, जिन्हें साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस मामले में 25 जून को दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र ने कथित तौर पर कॉलेज के गार्ड रूम में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…