देश

SEEPZ-SEZ कार्यालय में भ्रष्टाचार: CBI का एक्‍शन- 7 सरकारी अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार

सीबीआई ने मुंबई स्थित SEEPZ-SEZ कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. इनमें संयुक्त विकास आयुक्त (JDC), उप विकास आयुक्त (DDC), दो सहायक विकास आयुक्त (ADC), एक सहायक, एक अधिकृत अधिकारी और एक उच्च श्रेणी लिपिक शामिल हैं.

सीबीआई ने आरोपियों के घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की, जिसमें 27 संपत्तियों के दस्तावेज, तीन लग्जरी गाड़ियां और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई. एक सहायक विकास आयुक्त के घर से ₹47 लाख नकद मिले, जबकि अन्य स्थानों से ₹61.5 लाख नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए.

रिश्वतखोरी में लिप्त थे SEEPZ-SEZ के अधिकारी

सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में यह आरोप लगाया गया है कि SEEPZ-SEZ के अधिकारी रिश्वतखोरी में लिप्त थे. ये अधिकारी जगह आवंटन, आयातित माल के निपटान, ड्यूटी-फ्री आयातित सामान को खुले बाजार में बेचने और सिविल ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने के बदले रिश्वत लेते थे.

जांच में यह भी सामने आया कि एक निजी बिचौलिया अधिकारियों के लिए रिश्वत वसूलता था. उसके कार्यालय से करीब ₹60 लाख नकद मिले, जो अलग-अलग लिफाफों में रखे थे. इन लिफाफों पर रिश्वत देने वालों और लेने वाले अधिकारियों के नाम लिखे थे.

12 दिसंबर को बिचौलिए ने ₹15 लाख रिश्वत ली

सीबीआई के अनुसार, 12 दिसंबर को बिचौलिए ने एक निजी व्यक्ति से ₹15 लाख रिश्वत ली, जिसमें से ₹7 लाख संयुक्त विकास आयुक्त ने अपने पास रखे और ₹8 लाख अन्य अधिकारियों में बांट दिए. छापेमारी के दौरान इस राशि में से ₹4 लाख बरामद हुए.

गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और इस मामले में आगे भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

यह भी पढिए: पहली बार चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हवा में टेथर्ड ड्रोन तैनात, निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम तैनात

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

34 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

34 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

38 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

53 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

55 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago