देश

Delhi : CBI ने एमसीडी के कर्मचारी को ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के बदरपुर इलाके में नगर निगम (एमसीडी) के एक मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) को ₹80,000 की रिश्वत मांगने और लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

सीबीआई ने 18 दिसंबर 2024 को शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी धर्मेंद्र उर्फ पंडित जी, जो एमसीडी में एमटीएस के पद पर तैनात हैं, ने उनके घर के निर्माण और मरम्मत कार्य को न तोड़ने के बदले ₹80,000 की रिश्वत मांगी थी.

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹80,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है.

गिरफ्तार आरोपी का नाम:

धर्मेंद्र उर्फ पंडित जी, एमटीएस, एमसीडी, बदरपुर, दिल्ली

सीबीआई का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है, और इस मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढिए: पहली बार चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हवा में टेथर्ड ड्रोन तैनात, निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम तैनात

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

2 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

3 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

4 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

4 hours ago