देश

कोर्ट ने दिल्ली के बक्करवाला हत्याकांड में संजय सिंह को दोषी करार दिया

दिल्ली के एक अदालत ने साल 2020 में दिल्ली के बक्करवाला में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी संजय सिंह को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. दोषी की सजा पर 24 अक्टूबर को बहस होगी. संजय सिंह ने एक व्यक्ति के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ईट से बार-बार बार उसे घायल कर दिया था.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय शंकर ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी संजय सिंह और अमित ने शराब के लिए रुपये मांगे, तो सिंह ने उसकी हत्या कर दी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अमित का शव और अपराध में इस्तेमाल हथियार यानी ईट आरोपी के किराए के कमरे में पाए गए. मृतक की पत्नी ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि उनके पति को आखिरी बार संजय सिंह के साथ देखा गया था. अदालत ने मकान मालिक की गवाही को भी विश्वसनीय और भरोसेमंद पाया, जिसके सामने सिंह ने कथित तौर पर अमित की हत्या की बात कबूल की थी.

अदालत ने कहा कि हत्या के लिए अभियुक्त के उद्देश्य को साबित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अभियोजन पक्ष ने उसके खिलाफ अपना मामला उचित संदेह से परे साबित कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने विधवा और मकान मालिक के बयानों की पुष्टि अन्य सार्वजनिक और पुलिस गवाहों, मेडिकल, फॉरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के साथ कि थी. इसमें कहा गया है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की घटनाओं की प्रत्येक श्रृंखला रिकॉर्ड पर साबित हुई है और घटनाओं की श्रृंखला सभी अभियुक्त के अपराध को साबित करने के लिए काफी है.

ये भी पढ़ें- पति-पत्नी एक दूसरे से यौन संबंध की मांग नहीं करेंगे तो कहां जाएंगे, जानें Allahabad High Court ने ऐसा क्यों कहा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago