महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उन्होंने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की.
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी से होगा. नामांकन दाखिल करने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया.
सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आज नई दिल्ली में भारतीय राजनीति के हमारे वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके अत्यंत प्रसन्नता हुई.
एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य शीर्ष केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता भी मौजूद रहे.
सीपी राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से प्रत्येक पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर थे. प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे, क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्रों के पहले सेट पर हस्ताक्षर करके उन्हें जमा किया, जबकि शेष सेटों पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए नेताओं ने हस्ताक्षर किए.
सीपी राधाकृष्णन के नामांकन के दौरान एनडीए ने अपनी एकजुटता दिखाई. लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू से ललन सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और अपना दल की लीडर अनुप्रिया पटेल समेत एनडीए के अन्य दलों के शीर्ष मंत्री नामांकन दाखिल करते समय सीपी राधाकृष्णन के साथ दिखे.
जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था.
ये भी पढ़ें: Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने पहले प्रस्तावक
-भारत एक्सप्रेस
1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…