देश

गयाजी में पीएम मोदी ने सौंपी 5 लाभुकों को पक्के घर की चाबी, लाभार्थियों ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम आवास योजना के अंतर्गत गयाजी जिले के 16,000 लाभुकों को पक्के घर की सौगात दी. इस अवसर पर 5 चयनित लाभार्थियों को स्वयं प्रधानमंत्री ने घर की चाबी सौंपी.

लाभार्थी रंजू देवी पहले मिट्टी के घर में रहती थीं. उन्होंने भावुक होते हुए आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, “अब मेरा पक्का मकान बन गया है. चाबी देने के समय पीएम मोदी ने मुझसे पूछा कि पक्का मकान बना लिया? मैंने हां में जवाब दिया. फिर उन्होंने पूछा कि खुश हो, तो मैंने फिर हां में जवाब दिया. फिर पीएम मोदी ने धन्यवाद कहा.”

प्रधानमंत्री की तहेदिल से आभारी

लाभार्थी ने बताया कि उनका सपना अब पूरा हो गया है और इसके लिए वह प्रधानमंत्री की तहेदिल से आभारी हैं.

लाभार्थी रीना देवी ने कहा, “पीएम मोदी ने मुझसे पूछा कि पैसे का क्या किया? मैंने कहा कि घर बना लिया. उन्होंने मुझसे कहा बहुत अच्छा. फिर पूछा कोई दिक्कत है, तो मैंने कहा नहीं.”

लाभार्थी मुस्तैनी खातून ने कहा, “पीएम मोदी ने मुझसे पूछा कि पैसा मिला? घर बना? तो मैंने कहा, ‘हां सर, बन गया.’ मुझे प्रधानमंत्री द्वारा किया गया हर काम अच्छा लगता है.”

दिव्यांग लाभुक रंजीत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “पहले कच्चा मकान था, लेकिन अब पक्का घर मिला है. पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने मुझे घर की चाबी दी.”

सुनिता देवी ने कहा, “पीएम मोदी ने मुझसे पूछा कि घर बनवा लिया, तो मैंने हां में जवाब दिया. उन्होंने जो भी काम किए हैं, मुझे सब अच्छे लगते हैं.”

पीएम आवास योजना के तहत 16,000 लाभार्थियों का गृह प्रवेश

इस मौके पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के जिला प्रबंधक राकेश रंजन ने कहा, “आज गयाजी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16,000 लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया है. इनमें से 5 लाभार्थी चुने गए जिन्हें प्रधानमंत्री द्वारा प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई. इनमें 3 ग्रामीण योजना के और 2 शहरी योजना के लाभुक शामिल थे.”

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है. इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘पक्के मकान का सपना हुआ पूरा’, वैशाली में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने जताया पीएम मोदी का आभार

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

34 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago