देश

ट्रंप को मिर्ची लगने वाली है! पहले जापान, फिर चीन जाएंगे पीएम मोदी; क्या है दौरे का मकसद?

PM Modi Visit to Japan and China: जब कोई भारत की ओर उंगली उठाता है, तो उसका जवाब बढ़ते कदमों से मिलता है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत पर 50% तक का टैरिफ लगाकर जो ‘टैरिफ वॉर’ छेड़ी है, उसे लेकर भारत ने एक भी शब्द खर्च नहीं किया. इसके बजाय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा और कूटनीतिक कदम सामने आया है. अमेरिका की आंखों में मिर्ची डालते हुए पीएम मोदी अब जापान के बाद चीन की यात्रा पर जा रहे हैं. ट्रंप की दंडात्मक नीतियों के बीच यह दौरा न केवल भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पीएम मोदी की जापान और चीन यात्रा का शेड्यूल जारी किया है. आइये जानें इस यात्रा का उद्देश्य क्या है?

पीएम मोदी की जापान यात्रा (PM Modi Japan Visit)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 29 और 30 अगस्त को जापान के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह उनकी 8वीं जापान यात्रा होगी और पीएम इशिबा के साथ उनका पहला शिखर सम्मेलन होगा.

पीएम मोदी की चीन यात्रा (PM Modi China Visit)

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 31 अगस्त को चीन के लिए रवाना होंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक दो दिवसीय यात्रा करेंगे.

ये भी पढ़ें: आलोचना नहीं झेल पा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप! पूर्व NSA के घर FBI का छापा; जॉन बोल्टन ने खोली पोल

एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी तियानजिन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होगा. भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है और उसने 2022-23 के दौरान एससीओ के राष्ट्राध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता की थी.

द्विपक्षीय संबंधों होंगे मजबूत

पीएम मोदी की जापान और चीन यात्रा दोनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. जापान के साथ पीएम मोदी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जबकि चीन के साथ एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी का महाराष्ट्र अस्मिता वाला दांव, शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने किया रिजेक्ट

अमेरिका के टैरिफ वॉर को दिखाएंगे आइना

पीएम मोदी की जापान और चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के साथ भारत का तनाव चरम पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर दंडात्मक 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है. इस बीच पीएम मोदी का जापान और चीन दौरा हो रहा है. इससे जाहिर है कि अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लगने वाली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 minute ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

10 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

25 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

25 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

25 minutes ago