हिंदू छात्र से लगवाए अल्लाहु अकबर के नारे
तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रैगिंग के नाम एक हिंदू छात्र से बदसलूकी की गई. दरअसल कुछ मुस्लिम लड़कों ने एक हिंदू छात्र के साथ एक कमरे में जमकर मारपीट की. इसके साथ ही जबरन उसको पीट-पीटकर अल्लाहु अकबर के नारे लगवाने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही 5 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है.
बता दें कि पूरा मामला हैदराबाद में शंकरपल्ली स्थित एक बिजनेस स्कूल का है. जहां पर कुछ सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र को रैगिंग के नाम पर जमकर जलील किया, मारपीट की और अल्लाहु अकबर के नारे लगवाए. जिसके बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के सामने आने के एक दिन बाद प्राइवेट डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी (ICFAI) फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन (IFHI) ने 12 सीनियर स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया है. IFHE रजिस्ट्रार की तरफ से कहा गया है कि संस्थान ने तुरंत एक्शन लिय़ा है और सभी आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया. उन्होने ये भी कहा कि इस प्रकार के निंदनीय कार्यों के प्रति संस्थान की जीरो टॉलरेंस नीति है.
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ छात्र जबरन एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर रहें हैं. उसके साथ ही जूनियर छात्र से जबरन अल्लाहु अकरबर बुलवा रहें हैं, सोशल मीडिया पर लगातार मंत्री टी रामा राव और पुलिस को टैग करके वीडियो पोस्ट किया है. प्रदेश इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी है. वहीं इस घटना की जानकारी शुक्रवार को सामने आई थी. फिलहाल सभी आरोपियों छात्र पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…