यूटिलिटी

आपके पास कितने होने चाहिए बैंक अकाउंट, एक से अधिक होने पर क्‍या होगा नुकसान?

Saving Accounts: सभी बैंक ग्राहकों को जोड़ने के लिए कई तरह के आकर्षक योजनाओं की पेशकश करते हैं. सभी बैंकों की ओर से ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं, जो लोगों को खाता खोलने के लिए प्रेरित करती हैं. ऐसे में आपके पास एक से अधिक खाते हो सकते हैं. इसके अलावा एक से अधिक बैंक अकाउंट ओपेन होने के अलग-अलग कारण भी हो सकते हैं.

वहीं अगर आपके पास भी एक से अधिक बैंक अकाउंट हैं, तो आइए जानते हैं आपको कितने अकाउंट रखने चाहिए और एक से अधिक बैंक अकाउंट रखने पर क्‍या नुकसान या परेशानी आ सकती है.

मिनिमम बैलेंस

बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने की आवश्‍यकता होती है. बैंक सर्विसिंग और खाते को बनाए रखने की लागत को ध्यान में रखते हुए इस न्यूनतम शेष राशि पर निर्णय लेते हैं और जब न्यूनतम शेष राशि नहीं रखी जाती है तो वे विशेष शुल्क भी लगा सकते हैं.

अब, जहां एक या दो बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि रखना सुविधाजनक है, वहीं कई खातों में मिनिमम बैलेंस बना कर रखना चुनौती भरा हो सकता है. ऐसे में आपके खातों में मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर आपको अलग से चार्ज देना पड़ सकता है.

विड्रॉल लिमिट

कुछ बचत खातों से जुड़े डेबिट कार्ड में धन निकालने की हर दिन की सीमा होती है. ऐसे में एक से अधिक खाते होना मददगार हो सकता है. आप विभिन्न खातों से बड़ी राशि निकाल सकते हैं.

आपके पास कितने बचत खाते होने चाहिए

आप आवश्‍यकता अनुसार बचत खाते को रख सकते हैं. अगर आप अधिक पैसों को लेनदेन करते हैं तो आप एक दो या उससे अधिक के सेविंग अकाउंट को रख सकते हैं, ताकि आवश्‍यकता के समय आसानी से निकाल सकें. वहीं अगर पैसा कम है, तो आप आवश्‍यकता के अनुसार सेविंग बैंक अकाउंट रख सकते हैं.

कैसे कराएं अकाउंट क्‍लोज

अगर आप केवल एक ही बैंक अकाउंट रखना चाहते हैं, तो आप अपने बैंक के ब्रांच में जाकर क्‍लोजर फॉर्म भरकर अकाउंट को क्‍लोज करा सकते हैं. अकाउंट क्‍लोज होने से पहले आपको उस बैंक अकाउंट के सभी बकाया राशि का भुगतान करना होगा. हालांकि अगर उसमें राशि जमा है, तो उसे निकालकर ही अपना अकाउंट क्‍लोज कराना चाहिए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

5 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

33 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

34 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

46 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

54 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago