देश

पटना में अपराधियों ने राजद नेता को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की देर रात राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए बताए जाते हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बचाव के लिए वे पास के दुकान में घुसे राजद नेता

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार चित्रगुप्त नगर रोड नंबर 17 में रहते थे. बताया जा रहा है कि देर रात को वे कहीं से अपनी कार से लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. खुद को बचाने के लिए वे पास के एक दुकान में घुस गए. अपराधियों ने वहां पहुंचकर उन्हें गोली मार दी और पैदल ही फरार हो गए. अपराधियों की संख्या दो बताई जाती है.

अस्पताल में तोड़ा दम

घायल अवस्था में राजकुमार राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पटना पूर्वी के नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है एवं एफएसएल टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

घटनास्थल से छह खोखा बरामद किए गए हैं एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मृतक राजकुमार के कार चालक से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है. पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है.

वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद के रहने वाले राजकुमार उर्फ आला यादव पंचायती राज प्रकोष्ठ राजद के वैशाली जिलाध्यक्ष थे. पूर्व में वे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके थे. लोगों ने बताया कि वे इस बार भी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में थे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार चुनाव की तैयारी तेज, महागठबंधन का जल्द जारी होगा घोषणा पत्र

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

19 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

29 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

34 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

48 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

49 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago