Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: बिहार चुनाव की तैयारी तेज, महागठबंधन का जल्द जारी होगा घोषणा पत्र

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. सभी दलों ने अपने-अपने मुद्दे साझा कर दिए हैं.

Bihar News: जल्द जारी होगा महागठबंधन का घोषणा पत्र

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. सभी दलों ने अपने-अपने मुद्दे साझा कर दिए हैं और अब संयुक्त घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है. इसमें राजद और कांग्रेस द्वारा पहले से घोषित मुद्दे भी शामिल होंगे. संयुक्त कमेटी इन सभी बिंदुओं पर चर्चा करके अंतिम रूप देगी.

कांग्रेस का 14 सितंबर से उम्मीदवार चयन

कांग्रेस 14 सितंबर से उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. 14 और 15 सितंबर को बूथ और जिला कमेटियों से नाम मांगे जाएंगे. इसके बाद 16 सितंबर को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी और 19 सितंबर को अजय माकन की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक होगी.

कांग्रेस आलाकमान का निर्देश

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने साफ निर्देश दिए हैं कि सहयोगी दलों जैसे मुकेश सहनी, पशुपति पारस और हेमंत सोरेन की पार्टियों को भी सीटें दी जाएं. साथ ही माकपा माले को भी ज्यादा सीटें मिलेंगी क्योंकि उसका स्ट्राइक रेट कांग्रेस से दोगुना है. ऐसे में राजद और कांग्रेस पिछली बार की तुलना में कुछ सीटें छोड़ने को तैयार हैं.

कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है?

पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटें जीती थीं. इस बार कांग्रेस को करीब 58 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि पार्टी चाहती है कि उसे सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि मजबूत सीटें मिलें. अगर अच्छी सीटें मिलती हैं तो कांग्रेस संख्या का मोह छोड़ने को भी तैयार है.

इसे भी पढ़ें-Mohan Bhagwat Birthday: RSS प्रमुख मोहन भागवत का आज 75वां जन्मदिन, रिटायरमेंट पर सफाई, बोले- जब तक संघ चाहेगा, सेवा करता रहूंगा

कब होगा विधानसभा चुनाव?

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है. चुनाव आयोग अक्टूबर या नवंबर में चुनाव करा सकता है. त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकते हैं. तारीखों का ऐलान सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले-दूसरे हफ्ते में हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read