CRPF selection viral video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के पिंगुली गांव के शेतकर वाडी इलाके में एक बेटे ने अपनी मां की मेहनत को फलते देख आंसू बहा दिए. बेटा गौरव सांवत CRPF में सिलेक्शन हो जाने की खुशी लेकर मां के पास पहुंचा तो मां सड़क किनारे सब्जी बेच रही थीं. जैसे ही बेटे ने खबर सुनाई, मां ने उसे सीने से लगा लिया. दोनों फूट-फूटकर रो पड़े.बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विलास नाम के हैन्डल से शेयर हुआ. जिसको अब तक 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इसे मेहनत की पराकाष्ठा और मां-बेटे के प्यार की मिसाल बता रहे हैं.
जानिए कैसे दिल को छू गया वो पल?
गौरव सांवत CRPF में सिलेक्शन हो जाने की खबर लेकर मां के पास पहुंचे. मां रोज की तरह सड़क किनारे सब्जी बेच रही थीं. बेटे ने जैसे ही खबर सुनाई, मां फौरन उसे सीने से लगा लिया. दोनों रो पड़े. वीडियो में बेटा मां के पैरों में गिरकर रोता दिख रहा है. मां भी आंसू बहाती नजर आ रही है. यह पल भावुक कर देने वाला है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि कामयाबी का स्वाद तब दोगुना हो जाता है जब उसमें मां का आशीर्वाद और पसीना शामिल हो.
यह भी पढ़ें: मणिकर्णिका घाट के नाम पर फर्जी AI वीडियो वायरल, संजय सिंह और पप्पू यादव समेत 8 को पुलिस का नोटिस
वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विलास (@vilas.kudalkar.52) नाम के हैन्डल से शेयर हुआ.जिसको अब तक 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इसे महज रील नहीं बल्कि मेहनत की कहानी मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज इस मां की तपस्या सफल हो गई. दूसरे ने कहा कि मां का कर्ज कभी नहीं उतरता. यह खबर कलेजे को ठंडक देने वाली है. एक अन्य ने लिखा कि असली हीरो और असली भारत की कहानी यही है. वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया.
मां और बेटे के संघर्ष की कहानी
गौरव की मां सड़क किनारे सब्जी बेचकर परिवार चलाती हैं. बेटा CRPF में सिलेक्शन पाकर मां की मेहनत को फलते देख भावुक हो गया. यह वीडियो मेहनत और संघर्ष की मिसाल है. लोग कह रहे हैं कि मां का पसीना और आशीर्वाद ही सफलता की कुंजी है. यह कहानी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…