देश

महंगे होने वाले पेट्रोल-डीजल के दाम? $100 के मुहाने पर कच्चा तेल; जानें आम आदमी पर क्या होगा असर

मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध के गहराते बादलों ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतें तेजी से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब पहुंच गई हैं. ऊर्जा बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो अगर हालात जल्द शांत नहीं हुए, तो क्रूड ऑयल $100 का आंकड़ा पार कर जाएगा. इस संकट ने भारत समेत दुनिया के उन तमाम देशों की धड़कनें बढ़ा दी हैं जो भारी मात्रा में कच्चे तेल का आयात करते हैं.

क्यों भड़क रही है अंतरराष्ट्रीय बाजार?

मध्य पूर्व दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है. हालिया हमलों और बढ़ते तनाव के बाद वैश्विक निवेशकों को डर सता रहा है कि यदि संघर्ष और फैला या प्रमुख समुद्री आपूर्ति मार्ग प्रभावित हुए, तो कच्चे तेल की सप्लाई ठप हो सकती है. इसी अनिश्चितता और खौफ के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है.

अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर?

भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हर डॉलर की तेजी हमारी अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार करती है.

अगर क्रूड ऑयल लंबे समय तक $100 के आसपास बना रहता है, तो देश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और एटीएफ (हवाई ईंधन) के दाम बढ़ने का खतरा मंडराने लगेगा. इसके अलावा, माल ढुलाई यानी ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से फल, सब्जियां और रोजमर्रा की राशन सामग्री भी महंगी हो जाएगी, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ना तय है.

शेयर बाजार से लेकर सरकारी खजाने तक दबाव

महंगे तेल का असर सिर्फ पेट्रोल पंपों तक सीमित नहीं रहेगा. इससे एयरलाइंस, लॉजिस्टिक्स, केमिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर शेयर बाजार पर दिखेगा. साथ ही, देश का आयात बिल बढ़ने से चालू खाते का घाटा (CAD) भी गहरा सकता है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें मध्य पूर्व के हालातों और तेल उत्पादक देशों के अगले कदम पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं CJP प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के आगे सीना तानकर खड़ी हुई ये वायरल गर्ल, पिता दे चुके ITBP में सेवा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

मौत के बाद भी क्यों नहीं छूटता इन 5 चीजों का साथ? गरुड़ पुराण की वह बात जो हर किसी को जाननी चाहिए

Garuda Purana After Death: मृत्यु के बाद शरीर तो नष्ट हो जाता है, लेकिन गरुड़…

30 seconds ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

22 minutes ago

नवादा में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ टक्कर का खौफनाक मंजर; एक बाइक पर सवार तीन किशोरियों समेत चार घायल

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक…

30 minutes ago

अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस, क्या यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलेगा सियासी फायदा?

Ayodhya Janakpur Train: अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस शुरू हो गई है. यह…

37 minutes ago

लखनऊ में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का जहरीला माल बरामद

Fake Oxytocin Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा में STF और पुलिस ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली…

57 minutes ago

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर: 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, लेकिन किस बात पर फंसा है पेंच?

BJP Akali Dal Alliance: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव…

1 hour ago