आज राजधानी दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं— मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिस्सा लिया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं लाई है.
खड़गे ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत है. खड़गे ने यह भी दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार को अपनी नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर पारदर्शिता बरतनी चाहिए.
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राहुल गांधी ने कानपुर में हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की है. कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि जिन लोगों की जान गई, उन्हें शहीद जैसा उचित दर्जा और सम्मान दिया जाए.
कांग्रेस की इस बैठक में यह संदेश दिया गया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है, और इसमें सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…