बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्णव’ का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है. 28 अक्टूबर की शाम से ही राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि जैसे-जैसे यह मौसमी सिस्टम अंतर्देशीय (इंटीरियर) हिस्सों की ओर बढ़ रहा है, 29 अक्टूबर को राज्य भर में इसका असर सबसे ज्यादा और व्यापक देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग ने राज्य के पूरे पश्चिमी क्षेत्र के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. जिन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इससे पहले भी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कई इलाकों में 6 से 8 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है.
इसके अलावा चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.
राजधानी रांची के मौसम पर बात करते हुए डॉ. अभिषेक आनंद ने स्पष्ट किया कि रांची शहर में मध्यम दर्जे की बारिश होगी, लेकिन पूरे जिले के पैमाने पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ प्रभावी है. दूसरी तरफ, संथाल परगना क्षेत्र के जिलों में किसी बड़े अलर्ट की जरूरत नहीं है, वहां केवल हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूरे राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा. हालांकि 30 तारीख को भारी बारिश का कोई नया अलर्ट नहीं है, केवल हल्की-फुल्की फुहारें या मध्यम बारिश हो सकती है. 31 अक्टूबर से धीरे-धीरे यह मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा और उम्मीद जताई जा रही है कि 4 नवंबर तक झारखंड में आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…
बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…
कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…