Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात ‘अर्णव’ के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

Cyclone Arnab Jharkhand Heavy Rain Orange Alert IMD Ranchi Update

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्णव’ का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है. 28 अक्टूबर की शाम से ही राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि जैसे-जैसे यह मौसमी सिस्टम अंतर्देशीय (इंटीरियर) हिस्सों की ओर बढ़ रहा है, 29 अक्टूबर को राज्य भर में इसका असर सबसे ज्यादा और व्यापक देखने को मिलेगा.

7 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

मौसम विभाग ने राज्य के पूरे पश्चिमी क्षेत्र के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. जिन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इससे पहले भी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कई इलाकों में 6 से 8 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है.

इसके अलावा चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

रांची में मध्यम से भारी बारिश, कब मिलेगा छुटकारा?

राजधानी रांची के मौसम पर बात करते हुए डॉ. अभिषेक आनंद ने स्पष्ट किया कि रांची शहर में मध्यम दर्जे की बारिश होगी, लेकिन पूरे जिले के पैमाने पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ प्रभावी है. दूसरी तरफ, संथाल परगना क्षेत्र के जिलों में किसी बड़े अलर्ट की जरूरत नहीं है, वहां केवल हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूरे राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा. हालांकि 30 तारीख को भारी बारिश का कोई नया अलर्ट नहीं है, केवल हल्की-फुल्की फुहारें या मध्यम बारिश हो सकती है. 31 अक्टूबर से धीरे-धीरे यह मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा और उम्मीद जताई जा रही है कि 4 नवंबर तक झारखंड में आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital