देश

बढ़ता जा रहा है चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा, अगले 24 घंटे में लेगा भयंकर रूप! जानें कहां-कहां होगा इसका असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपना भीषण रूप दिखा सकता है. अरब सागर में आया इस साल का पहला चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय तेजी से गंभीर हो रूप ले रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपना भीषण रूप दिखा सकता है. हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोका ने तबाही मचाई. मोका तूफान की वजह से आसियान देशों में 145 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि म्यांमार में 463 लोग मारे गए थे.

उत्तर की तरफ बढ़ा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

यह तूफान गोवा तट से करीब 900 किमी दूरी पर उठा था. जिसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने इससे केरल में मानसून की ‘धीमी’ शुरुआत होने और दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे ‘कमजोर’ प्रगति करने का अनुमान लगाया है. जानकारी के मुताबिक ‘पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ पिछले छह घंटे में दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की तरफ बढ़ा और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया.

इसे भी पढ़ें : Wrestlers Protest: SIT ने 180 लोगों से की पूछताछ, बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह होगी पेश

केरल में मॉनसून कब देगा दस्तक?

केरल में आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून जून में दस्तक देता है. इसके आगमन के समय में सात दिन का अंतर हो सकता है. मई के मध्य में आईएमडी ने कहा था कि मानसून चार जून तक केरल पहुंच सकता है. स्काईमेट ने पहले मानसून के 8 जून या 9 जून को केरल में दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा था कि यह तीन दिन पहले या बाद में वहां पहुंच सकता है. हालांकि न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि केरल में दो दिन के भीतर मानसून शुरू होने के लिए आशंका है . उनका कहना है कि चक्रवाती तूफान मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है.

Amzad khan

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago